Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

'बाबा रामदेव पतंजलि के नाम पर कर रहे हैं धंधा' – अटल श्रद्धांजलि में बृजभूषण की विवादित टिप्पणी पर बजीं तालियां, उठे सवाल

18 अगस्त, 2025 06:01 PM

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बीते रविवार को बलरामपुर के महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटलजी की प्रपौत्री अंजली मिश्रा की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, और कई अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अटल जी को दी गई श्रद्धांजलि
सभा में सभी वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने अटल जी को 'भारतीय राजनीति का अजातशत्रु' बताया और कहा कि उन्होंने सौभाग्य माना कि उन्हें अटल जी की कर्मस्थली पर सेवा का मौका मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अटल जी ने कभी हार नहीं मानी। आज बलरामपुर उन्हीं के नाम से जाना जाता है।

बृजभूषण सिंह का विवादित बयान
इस कार्यक्रम में आए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जो अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं ने एक बार फिर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पंतजलि ऋषि के नाम पर बाबा रामदेव अपना धंधा चला रहे हैं, वह बलरामपुर से जुड़े हुए थे। उनकी यह टिप्पणी करते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।

अटल जी से जुड़ी यादें भी कीं साझा
बृजभूषण शरण सिंह ने अटल जी को 'महामानव' बताया और कहा कि वे कभी भी परिस्थितियों से विचलित नहीं होते थे। उन्होंने 2002 की एक घटना साझा करते हुए बताया कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने गोंडा जिले का नाम बदल दिया था, तो अटल जी ने उनके आग्रह पर उस फैसले को रद्द करवा दिया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित