Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

'बंगाल या देश तक सीमित नहीं वंदे मातरम्', राज्यसभा में बोले अमित शाह

09 दिसंबर, 2025 07:11 PM

मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर संसद में आज व्यापक बहस हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर विस्तार से चर्चा जारी रही। विपक्ष ने SIR प्रक्रिया से जुड़े अनेक सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की। वहीं, राज्यसभा में आज वंदे मातरम् विषय पर विशेष चर्चा रखी गई, जिसमें सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पक्ष प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को लोकसभा में भी वंदे मातरम् पर बहस हो चुकी है।

“वंदे मातरम् सिर्फ बंगाल या देश तक सीमित नहीं” - अमित शाह
राज्यसभा में वक्तव्य देते हुए अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग इस विषय को बंगाल में होने वाले आगामी चुनावों से जोड़कर इसकी गंभीरता को कम करके दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह सच है कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय बंगाल के थे और आनंद मठ की शुरुआत भी बंगाल से हुई, लेकिन वंदे मातरम् न तो सिर्फ बंगाल तक सीमित रहा और न ही केवल भारत की सीमाओं में बंधा। जब कोई सैनिक सीमा पर या कोई पुलिसकर्मी देश के भीतर अपने प्राणों की आहुति देता है, तो वह वंदे मातरम् का ही उद्घोष करता है।”

“वंदे मातरम् पर चर्चा हमेशा जरूरी”
अमित शाह ने बताया कि लोकसभा में कुछ सदस्यों ने पूछा कि वंदे मातरम् पर चर्चा की आवश्यकता क्यों है। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही है जितनी स्वतंत्रता संग्राम के काल में थी। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् पर चर्चा की जरूरत, इसके प्रति समर्पण की जरूरत तब भी थी, और आज भी उतनी ही है। वर्ष 2047 के लिए हमने जो उज्ज्वल भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके संदर्भ में भी यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण बना रहेगा।”

“वंदे मातरम् राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक”
अपने संबोधन में गृह मंत्री ने वंदे मातरम् को देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सशक्त आधार बताया। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् देश के प्रति भाव का प्रतीक है। यह सिर्फ किसी भूमि का वर्णन नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव है। यह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को व्यक्त करता है।” संसद में आज हुई इन चर्चाओं ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि चुनावी सुधारों से लेकर राष्ट्रीय प्रतीकों तक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार और विपक्ष आमने–सामने हैं, और आने वाले दिनों में इस बहस का दायरा और गहराने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस