Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

फिल्म ‘आरआरआर' के गीत ‘नाटु नाटु' ने ऑस्कर जीत कर रचा इतिहास

13 मार्च, 2023 04:26 PM

लॉस एंजिलिस : भारतीय फिल्म ‘आरआरआर' के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु' ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है। निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर' के इस गीत ‘नाटु नाटु' के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु' का मतलब होता है ‘नाचना'। गीत में अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। कीरावानी ने कहा, ‘मैं ‘द कारपेंटर्स' (बैंड के गीत) सुनते हुए बड़ा हुआ और आज यहां ऑस्कर के साथ हूं।

मेरी बस एक ही ख्वाइश थी..राजामौली और मेरे परिवार की भी.. ‘आरआरआर' जीत जाए.. सभी भारतीयों का गौरव...।' चंद्रबोस ने केवल ‘‘नमस्ते'' कहकर पुरस्कार पाने की खुशी जाहिर की। इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु' ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन' के गीत ‘अपलॉज', ‘टॉप गन: मावेरिक' के गीत ‘होल्ड माई हैंड', ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' के ‘लिफ्ट मी अप' और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' के ‘दिस इज़ ए लाइफ' को मात दी। गीत की विदेशी धरती पर यही तीसरी जीत है, इससे पहले इसे गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड में भी पुरस्कार मिल चुका है। ‘आरआरआर' के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी बयान में कहा गया, ‘हम बेहद खुश हैं कि ‘आरआरआर' भारत को ऑस्कर दिलाने वाली पहली फिल्म बन गई है, जिसके गीत ‘नाटु नाटु' को सर्वश्रेष्ठ (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में पुरस्कार मिला है।

इस पल को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। दुनियाभर में हम अपने सभी प्रशंसकों को इसे समर्पित करते हैं। बहुत बहुत शुक्रिया। जय हिंद।' इससे पहले, ‘नाटु नाटु' के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे। प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। समारोह में भारतीय गायकों की प्रस्तुति की घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने की थी। दीपिका पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन' के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत हार पहना था।

अभिनेत्री ने प्रस्तुति की घोषणा करते हुए कहा, ‘क्या आपको पता है ‘नाटु' क्या है, अगर नहीं, तो अब पता चल जाएगा। पेश है ‘आरआरआर' से ‘नाटु नाटु'।' गीत की प्रस्तुति के लिए आयोजकों ने मंच पर गाने के सेट को दिखाने की कोशिश की। इस गीत की शूटिंग यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुई है। ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार को सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...