Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

21 मार्च, 2026 08:04 PM

मुंबई : 19 मार्च को रिलीज के बाद से ही 'धुरंधर-2' का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है; भले ही फिल्म विवादों का सामना कर रही है, लेकिन फिल्म को तारीफें अधिक मिल रही हैं। यही कारण है कि आदित्य धर की फिल्म सिनेमा की बाकी फिल्मों से अलग है। अब कंगना रनौत ने फिल्म 'धुरंधर-2' देख ली और फिल्म देखने के बाद अभिनेत्री खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रही हैं। कंगना रनौत ने फिल्म 'धुरंधर-2' की खुलकर तारीफ की है, लेकिन फिल्म के किसी किरदार का जिक्र नहीं किया है। अभिनेत्री ने फिल्म की सफलता का सारा श्रेय आदित्य धर को दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर निर्देशक के नाम पोस्ट लिखा है और उन्हें युवाओं की प्रेरणा बताया है। कंगना ने लिखा, "धुरंधर की सफलता की सबसे अच्छी बात यह है कि आदित्य धर एक सुपरस्टार निर्देशक के रूप में स्थापित हो गए हैं। जैसे हॉलीवुड के सुपरस्टार निर्देशक हमेशा सुपरस्टार अभिनेताओं से कहीं ज्यादा बड़े होते हैं।"

अपने पोस्ट में कंगना ने आदित्य धर की तुलना हॉलीवुड के बड़े निर्देशक और निर्माता से की और उनका मानना है कि बॉलीवुड में सिर्फ मुख्य अभिनेता की बातें होती हैं, लेकिन अपनी पूरी मेहनत लगाकर फिल्म बनाने वाले निर्देशकों के बारे में कुछ कहा नहीं जाता।
उन्होंने आगे लिखा, "हॉलीवुड के स्पीलबर्ग, टारनटिनो और नोलन। हम अपने फिल्म निर्माताओं को कभी भी पर्याप्त सम्मान या श्रेय नहीं देते। वे अत्यधिक काम करते हैं, कम वेतन पाते हैं और सुपरस्टारों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है। इसी वजह से मुझे आज तक कोई भी ऐसा युवा नहीं मिला, चाहे वह इस क्षेत्र का हो या बाहर का, जो फिल्म निर्माता, छाया निर्देशक, या कोई अन्य तकनीशियन बनने का सपना देखता हो। वे सिर्फ अभिनेता बनना चाहते हैं। यहां एक सुपरस्टार फिल्ममेकर हैं जो किसी भी हीरो से कहीं अधिक चमक रहे हैं। आज बहुत से युवा उनकी कहानी देख रहे हैं जो उनके जैसा बनने की ख्वाहिश रखेंगे और फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे!! सैल्यूट, सर।"

कंगना ने पूरे पोस्ट में सिर्फ आदित्य धर की बात की है। बता दें कि फिल्म में हर किरदार ने भी अपने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म में शानदार निर्देशन के साथ सभी कलाकारों का बेहतरीन अभिनय रहा है, खासकर रणवीर सिंह दूसरे भाग में पूरी तरह छाए हुए हैं। फिल्म कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...