Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

फडणवीस ने ‘वोट चोरी' के आरोपों पर कहा- राहुल गांधी ‘सीरियल लायर' है और लगातार झूठ फैला रहे हैं

25 अगस्त, 2025 06:37 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘‘सीरियल लायर'' (लगातार झूठ बोलने वाला) करार दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ ‘‘वोट चोरी'' के उनके आरोपों को खारिज कर दिया। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी नेताओं के ये ‘‘झूठ'' केवल खुद को दिलासा दिलाने के लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है कि राहुल गांधी एक ‘सीरियल लायर' हैं। वह लगातार झूठ फैला रहे हैं। मुझे यह देखकर दुख होता है कि महाराष्ट्र के कुछ नेताओं को भी अचानक एहसास हो गया है कि राहुल गांधी सच बोल रहे हैं।''

गांधी के इस आरोप पर कि भाजपा ने वोट ‘‘चुराए'' हैं, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि झूठी सूचनाओं का कभी कोई आधार नहीं होता। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘झूठ की बुनियाद पर टिका किला ढह जाता है। जब तक वे यह नहीं समझते कि जनता का वोट जीतने के लिए जनता के बीच जाकर उनका भरोसा जीतना पड़ता है, तब तक खुद को दिलासा दिलाने के लिए इस तरह के झूठ उनके लिए काफी हैं।''

गांधी ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में ‘वोट की चोरी' हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से बिहार में लोगों के वोट ‘‘चुराने'' की कोशिश कर रही है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों ने भी ‘‘वोट चोरी'' का मुद्दा उठाया है और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से फर्जी मतदाताओं का पता लगाने के लिए मतदाता सूची की जांच करने को कहा है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी कहा है कि वह 2016 से ‘‘वोट चोरी'' की बात कर रहे हैं और निर्वाचन आयोग को तब जांच करनी चाहिए थी जब राहुल गांधी और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर दोनों ने मतदाता सूची में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री फडणवीस ने रविवार को कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाने वाले ये नेता अपनी हार पर आत्ममंथन करने के बजाय चुनाव में हुई हार से अपने कार्यकर्ताओं को सांत्वना देने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही