Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

19 अप्रैल, 2026 03:52 PM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के खास मौके पर संगम तट पर भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते रहे। पूरे इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिला और भक्तों ने स्नान के साथ-साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और आशीर्वाद की कामना की।

प्रयागराज संगम पर पहुंची श्रद्धालु प्रतिभा राय ने बताया कि आज अक्षय तृतीया का दिन है, इसलिए वे परिवार के साथ स्नान करने आई हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन संगम में स्नान और पूजा-पाठ करने का बहुत महत्व होता है और इससे जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर यहां आई हैं।

वहीं श्रद्धालु अनीता यादव ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। उन्होंने अपने परिवार और पूरे देश की खुशहाली की कामना की और कहा कि सबसे बड़ी बात यही है कि सभी लोग सुखी और सुरक्षित रहें।

एक अन्य श्रद्धालु स्नेहा ने बताया कि उन्होंने आज अपने परिवार, आसपास के लोगों और पूरे देश के लिए सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से स्वास्थ्य का महत्व और भी बढ़ गया है। उनके अनुसार, स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ी संपत्ति है, क्योंकि बिना स्वास्थ्य के जीवन की कोई भी खुशी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिन दान-पुण्य करना और बड़ों का आशीर्वाद लेना बहुत ही शुभ माना जाता है।

संगम पर मौजूद एक ब्राह्मण ने बताया कि आज अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती दोनों का विशेष महत्व है, इसलिए संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। उन्होंने कहा कि इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान का विशेष फल मिलता है। जो लोग ब्राह्मणों को दान देते हैं, उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि अक्षय तृतीया का मतलब ही है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसलिए लोगों को अच्छे कार्य करने चाहिए और गलत कामों से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दिन का सबसे बड़ा संदेश यही है कि मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए, जिससे जीवन में सुख, शांति और सफलता बनी रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज