Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

प्रकाश पर्व: जब तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने पुनर्स्थापित कराया था लखपत गुरुद्वारा, आज ग्लोबल हेरिटेज में है गिनती

05 नवंबर, 2025 09:42 PM

नई दिल्ली:  श्री गुरु नानक देव जी से जुड़े स्थानों में गुजरात का लखपत भी शामिल है। एक समय विनाशकारी भूकंप ने लखपत स्थित गुरुद्वारे को खंडहर बना दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुद्वारे को उसके गौरव के साथ पुनर्स्थापित किया था और आज यह ग्लोबल हेरिटेज में गिना जाता है।

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व के मौके पर 'मोदी आर्काइव' में लखपत के गुरुद्वारे के बारे में बताया गया है।

लखपत, कच्छ के सुदूर उत्तर-पश्चिमी कोने में, विशाल रण के उत्तर की ओर स्थित है। यह कभी एक प्रमुख बंदरगाह शहर था। लखपत अपने धार्मिक इतिहास के लिए भी महत्वपूर्ण है। 2014 में प्रधानमंत्री की शपथ से पहले नरेंद्र मोदी ने एक बयान में कहा था कि सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी अपनी यात्राओं के दौरान यहीं रुके थे। बाद में यह स्थल एक गुरुद्वारा बन गया, जहां श्री गुरु नानक देव जी की संपत्तियां रखी हैं।

उन्होंने अपने एक बयान में कहा, "मुझे इस बात को कहने में खुशी हो रही है कि लखपत के गुरुद्वारे में आज भी श्री गुरु नानक देव जी की पादुकाओं को संभाल कर रखा गया है। गुरु नानक देव जी गुजरात पधारे थे और पंजाब के बहुत कम लोगों को पता होगा कि गुरुद्वारे के साथ गुरु नानक देव की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। वे सिंध जाने से पहले लंबे अरसे तक लखपत में रुके थे।"

'मोदी आर्काइव' में बताया गया है कि 2001 में, एक विनाशकारी भूकंप ने लखपत स्थित गुरुद्वारे को मलबे में बदल दिया था। उस समय, नरेंद्र मोदी कच्छ में एक स्वयंसेवक थे और इस विनाश से बहुत दुखी थे।

उन्होंने अपने बयान में कहा, "भूकंप में ये गुरुद्वारा नष्ट हो गया। जब मैं मुख्यमंत्री के रूप में वहां गया तो सबसे पहले मैंने वहां कच्छ के भूकंप पीड़ितों की सेवा का काम शुरू किया। लखपत में गुरुद्वारे की दुर्दशा देखी, भूकंप के कारण वह टूट चुका था। हमने इस विषय के जानकार लोगों को बुलाया और मन में ठान लिया कि ये पूरी मानव जाति की अनमोल विरासत है। यह सिर्फ गुरुद्वारा नहीं है, यह गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है।"

कुछ महीनों बाद मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने लखपत गुरुद्वारा साहिब को उसके मूल गौरव के साथ पुनर्स्थापित किया था।

अपने संकल्प की बात करते हुए उन्होंने बताया, "हम दोबारा वैसा ही गुरुद्वारा बनाएंगे, जिस तरह का आर्किटेक्चर था, जिस प्रकार की मिट्टी का उपयोग किया गया था और जिस प्रकार से हर काम को बारीकी से सदियों पहले किया गया था, हमें सब वैसा ही करना था। इसके लिए हमने गुजरात के बाहर से एक्सपर्ट्स बुलाए और वैसा ही गुरुद्वारा फिर से बनवाया। आज उसको दुनिया की विरासत के अंदर स्थान मिला है।"

पुनर्निर्मित लखपत गुरुद्वारा साहिब को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए 2004 में यूनेस्को एशिया-प्रशांत विरासत संरक्षण पुरस्कार मिला। यह जीर्णोद्धार श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के प्रति एक श्रद्धांजलि है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम