Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

प्रकाश जावड़ेकर का बड़ा बयान: 26/11 के बाद यूपीए सरकार निर्णायक कदम उठाने में नाकाम

26 नवंबर, 2025 04:56 PM

मुंबई हमले के बुधवार को 17 साल पूरे हो गए हैं। 26/11 हमले पर भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यूपीए सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उस समय कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि “26/11 को 17 साल बाद भी कोई नहीं भूल सकता। जिस तरह से हमला किया गया और जिस तरह से पाकिस्तान ने आतंकवाद फैलाया, वह गंभीर और डरावना था। उस समय कई शहरों में आतंकी घटनाएं हो रही थीं, लेकिन मुंबई हमला बेरहम था। सैकड़ों लोग मारे गए, कई पुलिस अधिकारियों की जान चली गई, और हमला 7 से 8 जगहों पर हुआ, जिससे यह बहुत अलग और बहुत दुखद बन गया।”

उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी और आतंकियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी

उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी और आतंकियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इसके साथ ही आए दिन कहीं न कहीं विस्फोट की घटनाएं सामने आती रहती थीं, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर रहे हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने पिछले दस साल में इस तरह की घटना नहीं देखी है

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने पिछले दस साल में इस तरह की घटना नहीं देखी है। पिछले दिनों दिल्ली में एक विस्फोट हुआ था, उसकी जांच चल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस विस्फोट में पाकिस्तान का हाथ है। केंद्र सरकार आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। हम लोगों ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जीत ली है और आने वाले समय में आतंकवाद के खिलाफ भी जीत लेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस