Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

पेट्रोल-डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये, डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

19 मई, 2026 12:28 PM

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। इस बार पेट्रोल 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह दूसरी बढ़ोतरी है
इससे पहले शुक्रवार, 15 मई को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे, जबकि सीएनजी की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद विपक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रियाओं समेत राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली थी।

भाजपा नेताओं ने फैसले का बचाव करते हुए वैश्विक तुलना पेश की। पार्टी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम एशिया में युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की अस्थिरता के कारण ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर रहा।

उन्होंने आंकड़ों के साथ दावा किया कि:
– अमेरिका में पेट्रोल 44.5% और डीजल 48.1% महंगा हुआ
– पाकिस्तान में पेट्रोल 54.9% महंगा हुआ
– ब्रिटेन में पेट्रोल 19.2% और डीजल 34.2% महंगा हुआ
– भारत में यह वृद्धि सबसे कम रही — पेट्रोल में मात्र 3.2% और डीजल में 3.4%

सरकार और भाजपा का तर्क है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत आम नागरिकों पर बोझ सबसे कम रखने में सफल रहा है। यह लगातार दूसरी बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के लिए महंगाई का नया दौर ला सकती है, खासकर परिवहन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों पर इसका असर पड़ने की आशंका है।

वहीं कीमतों में इस लगातार इजाफे पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव खत्म होते ही सरकार ने पहले कमर्शियल एलपीजी और अब पेट्रोल-डीजल महंगे कर दिए हैं। उन्होंने इसे पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों से जोड़ते हुए महंगाई बढ़ने का खतरा बताया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार