Tuesday, May 19, 2026
BREAKING
कतर, सऊदी और यूएई के अनुरोध पर अमेर‍िका ने ईरान पर हमला टाला, ट्रंप ने बताई वजह नागरिकता नियम, 2009 में महत्वपूर्ण संशोधन, पाकिस्तानी, अफगानी, बांग्लादेशी आवेदकों को देनी होगी पासपोर्ट की पूरी डिटेल्स धरती माता के लिए पूरी मानवता एक परिवार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए सुखना झील तक साइकिल चलाई पूर्वी क्षेत्र का कृषि सम्मेलन आज भुवनेश्वर में, कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श पीएम मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में 26वीं केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी आज ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल, टेक्नोलॉजी और रक्षा पर रहेगा फोकस अमेरिका ने चीन के सामने उठाया पंचेन लामा का मुद्दा, 31 साल बाद भी रिहाई की मांग एमसीएक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ खुला, चांदी फिसली

राष्ट्रीय

पूर्वी क्षेत्र का कृषि सम्मेलन आज भुवनेश्वर में, कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श

19 मई, 2026 12:42 PM

केंद्र सरकार द्वारा आज मंगलवार को भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

इस सम्मेलन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र के समग्र विकास, किसानों की आय वृद्धि तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना है। सम्मेलन के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान किसान रजिस्ट्री की प्रगति, बागवानी क्षेत्र की संभावनाएं, दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेल–तिलहन मिशन (NMEO-OS), पीएम-आशा, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन, फार्म क्रेडिट एवं किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त नकली कीटनाशकों एवं उर्वरकों पर नियंत्रण, उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा।

इसके अलावा, सम्मेलन में विभिन्न राज्यों द्वारा कृषि क्षेत्र में अपनाई गई सफल पहलों एवं नवाचारों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। ओडिशा राज्य कृषि विस्तार कार्यों, पश्चिम बंगाल बीज उत्पादन की श्रेष्ठ पद्धतियों, झारखंड एफपीओ आधारित मूल्य श्रृंखला एवं कृषि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र तथा बिहार मक्का उत्पादन एवं विपणन संबंधी सफल अनुभवों को साझा करेगा।

यह सम्मेलन किसानों के हित में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान, नवाचारों के आदान-प्रदान तथा कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। सम्मेलन के पश्चात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री मीडिया को संबोधित करेंगे।

समिट में ओडिशा के मुख्य़मंत्री मोहन चरण मांझी सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, किसान प्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), स्टार्टअप, बैंकों एवं अन्य हितधारक भाग लेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नागरिकता नियम, 2009 में महत्वपूर्ण संशोधन, पाकिस्तानी, अफगानी, बांग्लादेशी आवेदकों को देनी होगी पासपोर्ट की पूरी डिटेल्स

नागरिकता नियम, 2009 में महत्वपूर्ण संशोधन, पाकिस्तानी, अफगानी, बांग्लादेशी आवेदकों को देनी होगी पासपोर्ट की पूरी डिटेल्स

धरती माता के लिए पूरी मानवता एक परिवार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

धरती माता के लिए पूरी मानवता एक परिवार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति

पीएम मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति

गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में 26वीं केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में 26वीं केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

पीएम मोदी आज ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल, टेक्नोलॉजी और रक्षा पर रहेगा फोकस

पीएम मोदी आज ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल, टेक्नोलॉजी और रक्षा पर रहेगा फोकस

अमेरिका ने चीन के सामने उठाया पंचेन लामा का मुद्दा, 31 साल बाद भी रिहाई की मांग

अमेरिका ने चीन के सामने उठाया पंचेन लामा का मुद्दा, 31 साल बाद भी रिहाई की मांग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित के निर्णय लेकर हरियाणा को खुशहाल बना रहे है - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित के निर्णय लेकर हरियाणा को खुशहाल बना रहे है - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 27 में एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 27 में एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार