Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

पूरे UP में नशे के अवैध कारोबार पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कोडीन सिरप और नारकोटिक दवाओं पर छापेमारी, दर्जनों तस्कर गिरफ्तार!

06 दिसंबर, 2025 05:42 PM

उत्तर प्रदेश में अवैध नशे के खिलाफ योगी सरकार ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एएनटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीमों ने पूरे प्रदेश में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य कोडीनयुक्त कफ सिरप और नारकोटिक श्रेणी की दवाओं के अवैध भंडारण, खरीद-बिक्री और वितरण पर रहा। अब तक प्रदेश में 128 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और आधा दर्जन से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

दो दर्जन मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री रोक
अभियान के दौरान कई जिलों में संदिग्ध रिकॉर्ड मिलने पर दो दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर कोडीन सिरप और नारकोटिक दवाओं की बिक्री रोक दी गई। यह प्रतिबंध जांच पूरी होने तक जारी रहेगा।FSDA के आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि प्रदेश के सैकड़ों प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और निरीक्षण किए गए हैं। जहां भी गड़बड़ी मिली, वहां एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।सरकार ने आम जनता के लिए शिकायत दर्ज कराने के व्हाट्सऐप नंबर 8756128434 भी जारी किया है, ताकि लोग सीधे सूचना भेज सकें।

वाराणसी में सबसे ज्यादा कार्रवाई
एफआईआर के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा 38 मामले वाराणसी में दर्ज किए गए। इसके बाद जौनपुर में 16, कानपुर नगर में 8, गाजीपुर में 6 और लखनऊ और लखीमपुर खीरी में 4-4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के 23 अन्य जिलों—जैसे बहराइच, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र, बलरामपुर, रायबरेली, संतकबीर नगर, हरदोई, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, बस्ती, आजमगढ़, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, चंदौली और मीरजापुर—में कुल 52 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

सरकार का संदेश: कोई नहीं बचेगा
सरकार ने साफ कहा है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। पूरे प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति लागू है और इस अभियान को और तेज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस