Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

'पुराने जमाने में ये लोग बैलट बॉक्स उठाकर ले जाते थे', कंगना का लोकसभा में विपक्ष पर तीखा हमला

10 दिसंबर, 2025 06:54 PM

लोकसभा में 10 दिसंबर को चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी मुखर प्रतिक्रिया दी। विपक्ष द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में संभावित धांधली के आरोपों पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईवीएम हैक नहीं करते, बल्कि लोगों के दिलों को हैक करते हैं।

कंगना रनौत ने अपने भाषण में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार पुराने जमाने के मतदान की बात करता है और दावा करता है कि पुराने तरीके सबसे अच्छे थे, जबकि वास्तव में उस समय भी धांधली होती थी। कंगना ने कहा, “ये लोग दुहाई देते हैं कि पुराने जमाने का मतदान सबसे अच्छा होता था। उस वक्त धांधली होती थी, ये लोग बॉक्स उठाकर ले जाते थे।”

कंगना ने विपक्ष पर किया तीखा हमला
भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष सदन में हर दिन एसआईआर, एसआईआर कर हंगामा करता है। उन्होंने कहा, “दिल दहल जाता था इनको देखकर, कल राहुल गांधी जी जब बोल रहे थे, बार-बार वही खादी में धागा है, धागे से कपड़ा है, करते रहे। अंत में वह ले देकर विदेशी महिला की फोटो पर आ गए। वह खुद कई बार कह चुकी हैं कि कभी भारत नहीं गई हूं। उनकी तस्वीर का प्ले कार्ड में इस्तेमाल किया। उनके पर्सनालिटी राइट्स का भी ध्यान नहीं रखा। इसके लिए मैं संसद की तरफ से माफी मांगती हूं।” कंगना ने अपने भाषण में यह स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष के आरोप निराधार हैं और चुनाव आयोग तथा लोकतंत्र के प्रति जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत है।

वन नेशन-वन इलेक्शन पर कंगना की राय
कंगना रनौत ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि प्रशासनिक असुविधाएं भी बढ़ती हैं। कंगना ने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताकर इसे एकसाथ मनाने और लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने चरित्र में मर्यादा नहीं रखती और बार-बार असंतोष फैलाती रहती है।

कंगना ने कहा, “वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से बार-बार चुनाव कराने की असुविधा और आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है। इसे लोकतंत्र का उत्सव बनाना चाहिए और इसे लागू करने की सख्त जरूरत है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम