Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

पीएम मोदी: भारत दुनिया का भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरा, युवाशक्ति और तकनीक का बढ़ा प्रभाव

23 मई, 2026 05:34 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं, भारत की टेक्नोलॉजी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनकर उभर रहा है और इसका सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हालिया 5 देशों के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ पांच देशों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इस दौरान दुनिया की कई बड़ी कंपनियों और वैश्विक नेताओं के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हर जगह एक बात समान रूप से महसूस हुई कि दुनिया भारत के विकास और भारतीय युवाओं की क्षमता को लेकर बेहद आशावादी है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है और भारत भी विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि देश के युवाओं को रोजगार, नए अवसर और ग्लोबल एक्सपोजर मिल सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, कृषि और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में अहम चर्चा हुई है। वहीं स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल इनोवेशन पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।

उन्होंने आगे बताया कि नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और मैरीटाइम सेक्टर में सहयोग को आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा यूएई के साथ स्ट्रैटेजिक एनर्जी और टेक्नोलॉजी पार्टनर्शिप को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इटली के साथ रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, विज्ञान और टेक्नोलॉजी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी पर सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों और साझेदारियों का सीधा लाभ भारत के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर नया निवेश, हर टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और हर इंडस्ट्रियल कोलेबोरेशन युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर लेकर आता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार दशकों की वैश्विक अर्थव्यवस्था को यही सेक्टर्स आगे बढ़ाएंगे और भारत के युवा इसमें बड़ी भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से नई तकनीकों और भविष्य की इंडस्ट्रीज का केंद्र बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का एक भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बन रहा है। उन्होंने नीदरलैंड का उदाहरण देते हुए कहा, “नीदरलैंड की सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल के साथ भारत की टाटा कंपनी का एग्रीमेंट है। भारत दुनिया के कुछ ही देशों में से एक है जिसके साथ इस कंपनी ने समझौता किया है। एएसएमएल और टाटा इलेक्टॉनिक्स के साथ ये इकलौता समझौता ही भारत में रोजगार के अनगिनत मौके बनाएगा, और भारत के लिए एक नेक्सट जेनरेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। ऐसे ही स्वीडन के साथ टेक्नोलॉजी और एआई पार्टनरशिप, यूएई के साथ सुपर पावर कंप्यूटिंग को-ऑपरेशन भारत की टेक्नोलॉजी क्षमता को बहुत मजबूत करने वाले हैं। इन एग्रीमेंट्स से भारत के युवाओं के लिए नए अवसर तो होंगे ही होंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन क्षेत्रों में बढ़ती वैश्विक साझेदारियां भारत के लिए नई अर्थव्यवस्था और नए अवसरों के दरवाजे खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में सहयोग भारत को भविष्य की क्लीन मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मजबूत बनाएगा। इसके अलावा, यूएई और नॉर्वे के साथ साझेदारी से भारत का शिप बिल्डिंग इकोसिस्टम और मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा।

बता दें कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला शुरू किए जाने के बाद से देशभर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 19वें रोजगार मेले का आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे