Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
नंगल झील पर उत्तरी भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बंद है शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट में शाम में होगा कारोबार महंगाई से लेकर धीमी आर्थिक वृद्धि तक, पश्चिम एशिया संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था को कई तरह से करेगा प्रभावित: आईएमएफ भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट केंद्र ने छोटी बचत योजनाओं में अप्रैल-जून के लिए ब्याज दरों को स्थिर रखा आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना शरीर में इन हार्मोन्स के बदलाव से बढ़ती हैं पीरियड्स की दिक्कतें, हो सकती है गंभीर समस्या बेहतर रक्त संचार और आत्मविश्वास के लिए अपनाएं शीर्षासन लगातार आंखों की सूजन को नजरअंदाज करना जोखिम भरा, हो सकता है किडनी से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर किया नमन, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की दी शुभकामनाएं

29 अगस्त, 2025 01:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद की उत्कृष्टता को याद करते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं। इस विशेष अवसर पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। पिछले दशक में, भारत के खेल परिदृश्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। युवा प्रतिभाओं को पोषित करने वाले जमीनी स्तर के कार्यक्रमों से लेकर विश्व स्तरीय सुविधाओं के निर्माण तक, हम अपने देश में एक जीवंत खेल पारिस्थितिकी तंत्र देख रहे हैं। हमारी सरकार एथलीटों का समर्थन करने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और भारत को खेल उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया नमन

वहीं इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेजर ध्यानचंद की अटूट लगन को याद करते हुए लिखा, “हॉकी में भारत की प्रतिभा का पूरी दुनिया में परचम लहराने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर नमन और सभी को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुलामी के दौर में सीमित संसाधनों के बीच मेजर ध्यानचंद जी ने जिस अटूट लगन और मेहनत से हॉकी की दुनिया में अपना लोहा मनवाया, वह अद्वितीय है। देश में हॉकी और अन्य खेलों के विकास को निरंतर बढ़ावा देने की प्रेरणा देने वाले ध्यानचंद जी देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे।“

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एक्स पर लिखा पोस्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अपने खेल कौशल से विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले ‘हॉकी के जादूगर’, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। मेजर ध्यानचंद जी ने अपने समर्पण व उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय हॉकी को नई पहचान दिलाई थी। उनका जीवन और परिश्रम इस बात का प्रतीक है यदि मन में जज़्बा और जुनून हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की मैं देशभर के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।“

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेजर ध्यानचंद को दी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिग्गज मेजर ध्यानचंद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मैं भारत के उन खिलाड़ियों को भी नमन करता हूं जो अपने कौशल और उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। पीएम मोदी के प्रेरक नेतृत्व में, सरकार देश भर में एक मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण, एथलीटों को सशक्त बनाने और युवा प्रतिभाओं को पोषित करने में दृढ़ रही है।“ 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही