Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूमों को किया याद, कहा-भारत कभी नहीं झुकेगा

22 अप्रैल, 2026 11:53 AM

पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जो आज भी इस अपार दुख को झेल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और न ही कभी आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कामयाब होंगे।

पीएम मोदी ने लिखा यह पोस्ट
पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पिछले साल आज ही के दिन, पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “एक राष्ट्र के रूप में, हम दुख और संकल्प की इस घड़ी में एकजुट होकर खड़े हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।”

22 अप्रैल 2025 को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 का दिन पहलगाम के बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर आतंकवादियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर, महिलाओं और बच्चों के सामने ही उन्हें गोली मार दी। इस घटना ने पूरे देश को गुस्से और दुख से भर दिया था।

हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर किया था लॉन्च
हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया।

इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इसके बाद भी सेना का अभियान जारी रहा।सबसे बड़ी सफलता 28 जुलाई 2025 को मिली जब ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने उन आतंकियों को ढूंढकर मार गिराया, जो इस हमले के जिम्मेदार थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं