Sunday, April 19, 2026
BREAKING
19 April Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में मची हलचल, जानें आज पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े या घटे? देखें Latest List जब तक जनगणना नहीं तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं: अखिलेश IPL 2026: कुलदीप यादव का मास्टरप्लान, RCB पर जीत के बाद बताई गेंदबाजी रणनीति BCCI का बड़ा फैसला: अजित अगरकर बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर, सूर्यकुमार की जगह पर सस्पेंस PBKS vs LSG, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर धोनी की चोट पर CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने दिया अपडेट, वापसी की उम्मीद जताई जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं: पीएम मोदी मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं

19 अप्रैल, 2026 03:51 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि देशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। सभी को अक्षय फल की प्राप्ति हो, यही कामना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। उनसे हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। अतुलनीय पराक्रम और विवेक के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा से हर हृदय में नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार हो। उनका आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे।

गृह मंत्री अमित शाह ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति के संगम का यह पावन पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां व समृद्धि लाए, माता लक्ष्मी से यह प्रार्थना है। गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट कर लिखा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। धर्मरक्षा और न्यायप्रियता के प्रतीक भगवान परशुराम से देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे हमारे लिए ज्ञान और पराक्रम के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से आप सबका का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो। भगवान परशुराम की जय!

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य लाए। उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि भगवान श्री परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि समृद्धि, सौभाग्य और पुण्य प्राप्ति का प्रतीक, पावन पर्व अक्षय तृतीया की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री विष्णु जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि यह पावन तिथि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलमयता का संचार करे तथा हर घर में आनंद और उन्नति का प्रकाश फैलाए।

सीएम योगी एक और पोस्ट में लिखा कि भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘आवेशावतार’ भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि और धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जब तक जनगणना नहीं तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं: अखिलेश

जब तक जनगणना नहीं तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं: अखिलेश

जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं: पीएम मोदी

जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं: पीएम मोदी

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज संगम पर अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं में उत्साह

ऐतिहासिक रहा बजट सत्र, कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग : रिजिजू

ऐतिहासिक रहा बजट सत्र, कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग : रिजिजू

Dearness Allowance Increased: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

Dearness Allowance Increased: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन में मनमानी…, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन में मनमानी…, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सत्र में 151 घंटे 42 मिनट हुआ कामकाज

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सत्र में 151 घंटे 42 मिनट हुआ कामकाज

PM मोदी को जादूगर बताने पर घेेरे राहुल गांधी

PM मोदी को जादूगर बताने पर घेेरे राहुल गांधी