Monday, July 06, 2026
BREAKING
सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दी इंजीनियर्स डे की बधाई, कहा- विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

15 सितंबर, 2025 11:54 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर महान इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत के इंजीनियरिंग क्षेत्र पर विश्वेश्वरैया के अमिट योगदान को याद किया। पीएम मोदी समेत अन्य कई प्रमुख राजनेताओं ने भी इंजीनियर्स डे की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इंजीनियर्स डे पर मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देता हूं, जिनकी प्रतिभा ने भारत के इंजीनियरिंग क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। मैं सभी इंजीनियरों को शुभकामनाएं देता हूं, जो अपनी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प से विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन ला रहे हैं और कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे इंजीनियर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।”

अमित शाह ने इंजीनियर्स डे की बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंजीनियर्स डे की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दूरदर्शिता, नवाचार और समर्पण भारत को तकनीकी प्रगति के शिखर पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर, मैं उस महान इंजीनियर को नमन करता हूं जिन्होंने हमें इस परिवर्तनकारी पथ पर अग्रसर किया।”

ओम बिरला ने कहा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “भारतीय अभियांत्रिकी के शिल्पी डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला इंजीनियर्स डे हमारे सभी इंजीनियर्स की प्रतिभा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का उत्सव है। देश के समर्पित इंजीनियर्स को मेरा हार्दिक अभिवादन। राष्ट्र के अवसंरचना विकास में आपकी अतुलनीय भूमिका है।”

अन्य नेताओं ने भी दी बधाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “भारत के नवनिर्माण में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान अभियंता ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्र सेवा में रत सभी कर्मठ अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप कारखाना, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई महान उपलब्धियां विश्वेश्वरैय्या के ही कड़े प्रयासों से मिलीं। आपका संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। मां भारती के गुणी सपूत के चरणों में प्रणाम।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विश्वेश्वरैया को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आधुनिक भारत के निर्माण में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समस्त कर्मठ अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “आधुनिक भारत के विश्वकर्मा और महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। कृष्णराजसागर बांध और बाढ़ नियंत्रण प्रणाली उनकी अद्भुत प्रतिभा के कुछ उदाहरण हैं। राष्ट्र के विकास और प्रगति के लिए समर्पित उनका जीवन आज भी सभी अभियंताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर देश के सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित