Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दिल्ली को दी राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात, भाजपा नेता बोले- लोगों का बचेगा समय, सफर होगा आसान

17 अगस्त, 2025 08:52 PM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने इस पर खुशी जाहिर की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने इसे बड़ी सौगात माना और कहा इससे करोड़ों लोगों को फायदा होगा।

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह वास्तव में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत देगा। पीएम मोदी की इस सौगात का हम स्वागत करते हैं और उनका आभार जताते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और एक विकसित दिल्ली के सपने को साकार कर रहे हैं। इससे लोगों का समय बचेगा। ये किसी वरदान से कम नहीं।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने दिल्ली को 11,000 करोड़ रूपए का तोहफा दिया है। इससे न केवल शहर में यातायात प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों का बोझ भी कम होगा और पेट्रोल की बचत होगी।

वहीं, सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली वासियों को हार्दिक बधाई। ये राष्ट्रीय राजमार्ग 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने हैं। इनसे हमारा समय बचेगा। मेरा मानना है कि ये सिर्फ सड़कें नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक पहल है।

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी ने दो हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश और दिल्ली के लोगों के लिए अभूतपूर्व विकास किया है। इसके लिए हम उनका आभार जताते हैं। पिछली सरकार राजनीतिक द्वेष के कारण इसमें देरी करती रही।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा दिल्ली और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सड़कें विकास की जीवन रेखा और देश की जीवन रेखा हैं। सड़कें सिर्फ रास्ते नहीं हैं, वे राष्ट्र की संपदा हैं।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली के आसपास के राज्यों में भी एक बड़ा बदलाव आ रहा है। हवाई अड्डे के रास्ते में यातायात की भीड़ कम होगी और दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दिल्लीवासियों का दैनिक जीवन आसान होने वाला है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित