Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

पीएम मोदी की रैली के बाद सहरसा के लोगों में दिखा खास उत्साह, कहा- फिर से बनाएंगे एनडीए सरकार

03 नवंबर, 2025 06:57 PM

सहरसा : प्रधानमंत्री मोदी की सहरसा रैली के बाद वहां की जनता के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने न केवल केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की, बल्कि आने वाले समय को लेकर अपनी उम्मीदों को भी स्पष्ट रूप से रखा।

रैली के बाद एक युवक ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। उन्होंने कहा कि पहले 24 घंटे में मुश्किल से 1-2 घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब लगभग 23 घंटे बिजली मिलती है। पहले सहरसा से पटना जाने में 12 घंटे लगते थे, लेकिन अब सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा हो जाता है।"

रैली में आए एक अन्य शख्स ने राज्य में उद्योग और रोजगार के अवसरों को लेकर उम्मीदें जताईं। उन्होंने कहा, "बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी और चौतरफा विकास होगा। यहां के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि जो उद्योग बंद पड़े हैं, वे दोबारा चालू हों और लोगों को रोजगार मिले।"

इस दौरान महिलाओं में भी प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए सरकार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। रैली में आई एक महिला ने कहा कि पूरे देश में 'मोदी लहर' है और प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहद अच्छा काम किया है। हम सभी महिलाएं इस बार फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक अन्य महिला ने कहा कि बिहार की महिलाएं भारी बहुमत से एनडीए को जीत दिलाएंगी। उन्होंने कहा, "जहां मोदी हैं, वहां हर चीज मुमकिन है, इसलिए हम फिर से एनडीए की सरकार चुनेंगे।"

रैली में शामिल एक और व्यक्ति ने राज्य और केंद्र के समन्वय को विकास की सबसे बड़ी कुंजी बताया। उन्होंने कहा, "हम विकसित बिहार देखना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब केंद्र में मोदी सरकार हो और बिहार में नीतीश सरकार। दोनों मिलकर ही बिहार के विकास को नई दिशा दे सकते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम