Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

पीएम मोदी की अपील पर सिंधिया ने पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का किया आग्रह

22 मई, 2026 04:31 PM

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ऊर्जा बचत’ अपील पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और आह्वान के अनुरूप सार्वजनिक जीवन में सादगी, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाना समय की आवश्यकता है। इसी भावना के साथ उन्होंने भोपाल और संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी में समर्थकों से प्रवास में उनके आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। सिंधिया ने क्षेत्रवासियों से जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक छोटे प्रयास भी राष्ट्रहित में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ”क्षेत्र की देवतुल्य जनता से आत्मीय अपील, आप सभी को ज्ञात है कि आज मैं दो दिवसीय अपने ससंदीय क्षेत्र के गुना-अशोकनगर-शिवपुरी प्रवास पर आप सबके बीच आ रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसी भावना के साथ मेरा आप सभी से विनम्र आग्रह है कि मेरे आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करें। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी शक्ति है। देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी परिचायक है। आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।”

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की थी कि वे अगले एक साल तक सोने की खरीद कम करें, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत की जा सके। इसके अलावा पीएम मोदी ने ईंधन की खपत कम करने के लिए कई सुझाव भी दिए थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे