Monday, May 18, 2026
BREAKING
नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 2027 का सेमीफाइनल: ज़िंटा जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में भाजपा-एनडीए नेताओं ने अपनाए ई-वाहन, साइकिल और मेट्रो

18 मई, 2026 03:44 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद देशभर में भाजपा और एनडीए के नेताओं ने सार्वजनिक व पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधनों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। सोमवार को कई नेताओं ने इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल और मेट्रो से सफर कर प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने इलेक्ट्रिक ऑटो से यात्रा की। बाद में उन्होंने मेट्रो का इस्तेमाल किया।

वहीं, चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए साइकिल और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।

मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा, "मैं भी साइकिल से पंचकूला गया। मैं ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री की अपील का पालन कर रहा हूं और यह हम सभी का साझा प्रयास है। ईंधन संरक्षण की दिशा में यह मेरा एक छोटा सा योगदान है। जब हम चंडीगढ़ में होते हैं, चाहे वह हमारे आवास से कार्यालयों तक का सफर हो, सचिवालय, विधानसभा, या मुख्यमंत्री के आवास पर होने वाली बैठकें, तो हमें अपने योगदान को बढ़ाने के लिए यथासंभव साइकिल का उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए।"

हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी साइकिल से सफर किया। उन्होंने कहा, "देश के प्रधानमंत्री की अपील को उसकी सही भावना के साथ लागू किया जाना चाहिए और उसका पालन होना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है। इस संदेश को लोगों तक पहुंचाना और इसे लागू करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। आज कैबिनेट की बैठक है और सभी को अपने घरों से बैठक स्थल तक आने के लिए प्रयास करना चाहिए, जो कि बहुत दूर नहीं है।"

उन्होंने फिर से दोहराया कि जहां भी संभव हो, हमें सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए और सार्वजनिक परिवहन के लिए नई व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि उनके वाहन काफिले को भी सीमित किया गया है और आवश्यकता अनुसार कम वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।

ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल कम करने की अपील की है और प्रदेश की जनता ने इसे सहर्ष स्वीकार किया है। हम और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता भी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे वाहनों का काफिला कम कर दिया गया है। एक वाहन में सुरक्षाकर्मी और स्टाफ चलते हैं, जबकि दूसरे में मैं और मेरी टीम चलती है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक वैश्विक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता।"

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अंसारी इलेक्ट्रिक कार से यात्रा करते नजर आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संसाधनों के सीमित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने साझा वाहन उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

अंसारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से राष्ट्रीय संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील की है और हम सभी को इस अपील का समर्थन करना चाहिए। हम स्थानीय स्तर पर एक ही वाहन में यात्रा करेंगे और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देंगे। देश के हित में काम करना और देश को आगे ले जाना हमारी जिम्मेदारी है। यही हमारा संदेश है।"

कर्नाटक के विजयपुरा में भाजपा सांसद रमेश जिगाजिनगी ने इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करते हुए प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन पर निर्भरता कम करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कर्नाटक और पूरे भारत में कांग्रेस कमजोर पड़ रही है।

बिहार में प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य परिवहन विभाग ने सचिवालय कर्मचारियों के लिए पांच मार्गों पर एसी बस सेवाएं शुरू की हैं। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बताया कि कर्मचारियों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने सचिवालय के कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी नहीं दिखाई है। इसके बजाय, हमने सचिवालय के कर्मचारियों के लिए एससी बसें चलाना शुरू किया है और यह सेवा पांच अलग-अलग जगहों से शुरू की गई है।"

वहीं, एलजेपी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में देशहित के लिए ईंधन बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के सुझावों का पालन करने की अपील की। इसके अलावा, मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि ईंधन की खपत कम करने के लिए राज्य में 'नो व्हीकल डे' मनाया जाएगा। उन्होंने वैश्विक संकट की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी के आह्वान का समर्थन किया।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 27 में एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 27 में एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

सुवेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला : सातवें वेतन आयोग को मंजूरी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, अन्नपूर्णा भंडार योजना भी लागू

सुवेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला : सातवें वेतन आयोग को मंजूरी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, अन्नपूर्णा भंडार योजना भी लागू

मंडे मेट्रो: ऊर्जा-बचत के लिए दिल्ली में नई पहल शुरू, सार्वजनिक वाहनों से दफ्तर पहुंचे अधिकारी, जनता ने की सराहा

मंडे मेट्रो: ऊर्जा-बचत के लिए दिल्ली में नई पहल शुरू, सार्वजनिक वाहनों से दफ्तर पहुंचे अधिकारी, जनता ने की सराहा

मेट्रो विस्तार और ओबीसी आयोग को हरी झंडी, योगी कैबिनेट ने दी अहम फैसले को मंजूरी

मेट्रो विस्तार और ओबीसी आयोग को हरी झंडी, योगी कैबिनेट ने दी अहम फैसले को मंजूरी

‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्या, बिहार से पहुंची महिला का भी किया अभिवादन

‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्या, बिहार से पहुंची महिला का भी किया अभिवादन

स्वीडन यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 'सकारात्मक और सार्थक'

स्वीडन यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 'सकारात्मक और सार्थक'

गुटेनबर्ग में पीएम मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

गुटेनबर्ग में पीएम मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

अमित शाह ने गांधीनगर में किया ऑटोमैटिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण, प्रतिदिन ढाई लाख लीटर दूध की क्षमता

अमित शाह ने गांधीनगर में किया ऑटोमैटिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण, प्रतिदिन ढाई लाख लीटर दूध की क्षमता