Monday, July 06, 2026
BREAKING
सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

राष्ट्रीय

पीएम मोदी का बिहार-बंगाल दौरा, 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

15 सितंबर, 2025 11:54 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं, जहां वे भारत की सैन्य तैयारियों, क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का करेंगे उद्घाटन 

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत कोलकाता से करेंगे, जहां वे सुबह लगभग 9:30 बजे 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन (जो 15 से 17 सितंबर तक चलेगा) भारत की सशस्त्र सेनाओं और शीर्ष नागरिक नेतृत्व की सर्वोच्च स्तर की बैठक है। इस साल का विषय, ‘सुधारों का वर्ष- भविष्य के लिए परिवर्तन’, भारत की सैन्य क्षमताओं के दीर्घकालिक परिवर्तन और आधुनिकीकरण पर सरकार के फोकस को रेखांकित करता है।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए सिविल एनक्लेव के अंतरिम टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन

इसके बाद, पीएम मोदी बिहार के पूर्णिया पहुंचेंगे, जहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए सिविल एनक्लेव के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल पूर्वोत्तर बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर्क और यात्री प्रबंधन क्षमता को काफी हद तक बढ़ाएगा।

क्षेत्रीय विकास को बड़ा बढ़ावा देते हुए कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन 

क्षेत्रीय विकास को बड़ा बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री लगभग 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें बिहार के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के निवेश (भागलपुर के पीरपैंती में 3×800 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट) का शिलान्यास शामिल है, जिसकी लागत 25,000 करोड़ रुपए है। अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल तकनीक से निर्मित यह पावर प्रोजेक्ट बिहार की ऊर्जा सुरक्षा को काफी हद तक बेहतर करेगा।

अन्य प्रमुख परियोजनाओं में प्रधानमंत्री 2,680 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कोसी-मेची अंतर-राज्यीय नदी लिंक परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना पूर्वोत्तर बिहार में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और कृषि को बढ़ावा देगी, नहर की जल निकासी क्षमता को बढ़ाएगी और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का पुनर्वास करेगी।

बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी करेंगे शुभारंभ 

प्रधानमंत्री बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे, जो राज्य के मखाना उत्पादन में लगभग 90 प्रतिशत योगदान को मान्यता देता है। यह बोर्ड उत्पादन वृद्धि, कटाई के बाद प्रबंधन, तकनीक अपनाने, मूल्य संवर्धन, विपणन और निर्यात प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित करेगा, ताकि बिहार के मखाने को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले।

पीएम मोदी कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

वे डीएवाई-एनआरएलएम योजना के तहत क्लस्टर स्तर की फेडरेशनों को 500 करोड़ रुपए के सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित करेंगे, जिससे ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाया जाएगा। इस दौरान चुनिंदा सीएलएफ अध्यक्षों को प्रतीकात्मक रूप से चेक सौंपे जाएंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और बिहार में रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित