Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

13 अप्रैल, 2026 01:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार शाम 4 बजे तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह संवाद ‘मेरा पोलिंग बूथ, सशक्त पोलिंग बूथ परामर्श’ कार्यक्रम के तहत होगा, जिसका मकसद जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाना और संगठन को और मजबूत करना है। यह बातचीत ‘नमो’ ऐप के जरिए होगी, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन कर शामिल हो सकेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु में भाजपा के करीब पांच लाख बूथ समिति सदस्य हैं, जिन्हें इस संवाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

पीएम मोदी ने कल रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के कार्यकर्ताओं ने डीएमके सरकार की कमजोरियों को उजागर किया है और साथ ही एनडीए के विकास विजन को मजबूती से सामने रखा है। इस कार्यक्रम को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर तालमेल बढ़ाना और कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करना है।

वहीं दूसरी ओर राज्य के अन्य प्रमुख नेता भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर रहे हैं।

आपको बता दें, एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी इस सप्ताह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर भी जाएंगे। इस दौरान वह 15 अप्रैल को नागरकोइल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और 18 अप्रैल को कोयंबटूर में एक और अहम रैली करेंगे। कोयंबटूर की रैली में कोंगु क्षेत्र के कई प्रमुख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसे राज्य की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को गंधर्वकोट्टई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, वह तंजावुर में बूथ समिति की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बताएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी जल्द तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करने की संभावना है, जिसका विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, कई केंद्रीय मंत्री भी आने वाले दिनों में राज्य का दौरा कर एनडीए गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज