Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क से देश के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, 10 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन: जी. किशन रेड्डी

02 मई, 2026 05:48 PM

नई दिल्ली : तेलंगाना के वारंगल स्थित पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत के वस्त्र उद्योग को गति प्रदान करने के लिए तैयार है। वारंगल में बन रहा पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क (केएमटीपी) भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई गति देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को हैदराबाद से वर्चुअली इस मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पार्क एक विश्वस्तरीय इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने आगे बताया कि काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क की कुल परियोजना लागत करीब 1,695.54 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट में 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश की संभावना है, जिसमें से अब तक 3,800 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है।

रेड्डी ने कहा कि करीब 1,327 एकड़ में फैला यह पार्क देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल पार्कों में से एक है। इसे पीएम मित्र (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) योजना के तहत ब्राउनफील्ड मेगा टेक्सटाइल पार्क के रूप में चुना गया है। यह प्रधानमंत्री की 5एफ विजन—खेत से रेशा, रेशा से कारखाना, कारखाने से फैशन और फैशन से विदेश—को साकार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस टेक्सटाइल पार्क में 62 प्रतिशत क्षेत्र पहले ही एंकर निवेशकों को आवंटित किया जा चुका है। वहीं, पार्क के अंदर सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।

इसके अलावा 232/132/33 केवी पावर सबस्टेशन और 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का काम अंतिम चरण में है। 12 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) जल आपूर्ति प्रणाली भी तेजी से तैयार हो रही है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 5 एमएलडी सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का पहला चरण 'जीरो लिक्विड डिस्चार्ज' के साथ ट्रायल रन में है।

इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह चालू होने पर करीब 24,400 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जबकि अब तक लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिल चुका है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

रणनीतिक लोकेशन, प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं और मजबूत इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम के साथ यह पार्क भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह मेगा टेक्सटाइल पार्क उसी दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे