Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

पाकिस्तान का “सुपर बॉस” बनते ही मुनीर ने उगला जहरः भारत को दी गीदड़ भभकी, “हमला हुआ तो जवाब पहले से ज़्यादा कड़ा देंगे”

09 दिसंबर, 2025 07:11 PM

कंगाल और अस्थिर पाकिस्तान की सेना को सोमवार को नया “सुपर बॉस” मिल गया फील्ड मार्शल आसिम मुनीर। जैसे ही उन्होंने रावलपिंडी GHQ में CDF पद संभाला, वैसे ही भारत के खिलाफ वही पुरानी जहरीली बयानबाजी शुरू कर दी, जो पाकिस्तान अपनी नाकामी छिपाने के लिए हर बार करता है। पाकिस्तान के नए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को रावलपिंडी स्थित GHQ में अपना पदभार संभाल लिया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद उन्होंने भारत और अफगानिस्तान को लेकर बेहद सख्त संदेश दिए।

मुनीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान पर भविष्य में अगर कोई हमला हुआ, तो प्रतिक्रिया पहले की तुलना में कई गुना कड़ी और तेज होगी। उन्होंने भारत को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “भारत किसी गलतफहमी में न रहे, पाकिस्तान को परखने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।” अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युद्ध का स्वरूप अब बदल चुका है। साइबरस्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, स्पेस वॉरफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में आधुनिक तैयारियां जरूरी हैं। उन्होंने दावा किया कि मई 2024 में ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ने भारत को करारा जवाब दिया था।

मुनीर ने कहा कि “भारत गलतफहमी में न रहे।” असल में गलतफहमी पाकिस्तान की है जो IMF की शर्तें भी पूरी नहीं कर पा रहा, पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना को धमकाने की बात करता है।मुनीर ने दावा किया कि यदि हमला हुआ तो पाकिस्तान “तेज और कड़ा” जवाब देगा। हकीकत यह है कि पाकिस्तान की अपनी सेना TTP जैसे आतंकियों से निपट नहीं पा रही, जो रोज़ उसके सैनिकों की हत्या कर रहे हैं। मुनीर ने मई के कथित “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र किया, जिसे पाकिस्तान अपनी जीत बताता है, जबकि दुनिया भर में इसे पाक सेना की अंदरूनी राजनीति में इमेज बचाने का ड्रामा माना गया।भारत को घेरते-घेरते मुनीर ने अफगान तालिबान पर भी गुस्सा निकाल दिया। उन्होंने ढींग हांकी “अफगानिस्तान TTP या पाकिस्तान में से एक को चुने।”

लेकिन सच्चाई यह है कि पाकिस्तान की खुद की दोहरी खेल नीति अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों को अस्थिर कर चुकी है। 4 दिसंबर को पाकिस्तान सरकार ने संविधान में संशोधन कर मुनीर को “चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज” बनाया और परमाणु हथियारों की चाबी उनके हाथ में थमा दी। यही दुनिया की सबसे बड़ी चिंता है एक अस्थिर देश में अस्थिर नेतृत्व।GHQ में नेवी, एयरफोर्स और आर्मी के अधिकारी मौजूद थे, जहां मुनीर ने लंबा भाषण दिया, लेकिन गरीबी, आतंकवाद, राजनीतिक अराजकता और टूटती अर्थव्यवस्था पर एक भी शब्द नहीं बोले। पाकिस्तान में लोग पूछ रहे हैं “जो अपनी जमीन में आतंकवाद रोक नहीं पा रहा, वह भारत जैसे शक्तिशाली देश से क्या लड़ेगा?”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस