Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

पहाड़ों पर पसरा मातम: सिक्किम में लैंडस्लाइड से 4 लोगों की गई जान, 3 लापता, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

12 सितंबर, 2025 05:30 PM

सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में बीती रात हुए एक भयंकर भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। अपर रिम्बी में भारी बारिश के बाद पहाड़ दरकने से मलबा और पानी बहने लगा जिसकी चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग लापता हैं। स्थानीय ग्रामीण और SSB (सशस्त्र सीमा बल) कर्मी मिलकर लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

ऐसे हुआ हादसा
एसपी गैजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि भूस्खलन के कारण ह्यूम नदी में अचानक बाढ़ आ गई जिससे नदी ने अपना रास्ता बदल दिया और कई घरों को बहा ले गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं जिन्हें ग्रामीणों ने पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

पूर्वोत्तर में जारी है बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिसके चलते भारी बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और सिक्किम पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा।

अगले 6 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम:
12 से 17 सितंबर: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

16 सितंबर तक: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है।

13 से 15 सितंबर: असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं