Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार, वीकेंड पर कम हुई कमाई

30 मार्च, 2026 08:37 PM

मुंबई : रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद भी अपनी रफ्तार कम होने के नाम नहीं ले रही है। फिल्म पहले ही 'पठान', 'जवान', और 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में कमी आई है। अब देखना यह होगा कि फिल्म अपने तीसरे हफ्ते कमाई को कितना बरकरार रख पाती है। आदित्य धर की कंपनी बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक विश्व भर में 1365 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म का 11 दिन का कलेक्शन है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते, यानी आठवें दिन, पहले हफ्ते की तुलना में कम कमाई की। फिल्म ने यहां पहले दो दिन 145 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया। नौवें दिन फिल्म ने 42 करोड़, दसवें दिन 64 करोड़, और 11वें दिन 71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते की तुलना में काफी कम हो गया है। पहले हफ्ते के वीकेंड पर रविवार को फिल्म ने 117 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन अब दूसरे वीकेंड के रविवार को फिल्म 71 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। भले ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।
कुल 11 दिन की कमाई की बात करें तो धुरंधर-2 भारत में 1023 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब रही है, जबकि नेट कलेक्शन 867 करोड़ रुपए है। फिल्म की ओवरसीज कमाई 342 करोड़ रुपए है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक विश्व भर में 1365 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें कि फिल्म का कलेक्शन ही सिनेमा पर राज नहीं कर रहा है, बल्कि फिल्म का हर किरदार और कहानी भी फैंस के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह की जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अली बनने की कहानी ने फैंस के दिलों को छू लिया। अर्जुन रामपाल की खूंखार एक्टिंग को भी खूब प्यार मिल रहा है और सिनेमा की हर बड़ी हस्ती सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री