Saturday, May 16, 2026
BREAKING
हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा सिमुलेशन प्रैक्टिस करते नजर आए जेरेमी हैनसेन, जानें एस्ट्रोनॉट्स के लिए क्यों जरूरी है ये क्या आप जोड़ों के लगातार दर्द और अकड़न से परेशान हैं? योगासन के पास है अर्थराइटिस का समाधान भारत ने इटली के साथ बढ़ाए स्पेस-टेक संबंध, नई साझेदारियों का किया ऐलान हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात ‘आईएनएसवी कौण्डिन्य का सफर’: भारत-ओमान ने यूएन में दिखाई प्राचीन व्यापार मार्गों पर साझा समुद्री विरासत आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी का हुआ अंत, ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी फोर्स ने की कार्रवाई पाकिस्तान के लोगों पर और बढ़ेगा टैक्स का बोझ, आईएमएफ ने 1.73 लाख करोड़ रुपए तय किया लेवी टारगेट अमेरिका-ईरान तनाव के चलते इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में आई 8 प्रतिशत तक की उछाल

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों की होगी पुनः जांच, सरकार ने डीएम को दिए निर्देश

16 मई, 2026 07:02 PM

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में पिछले 15 वर्षों के दौरान जारी किए गए सभी पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच कराने का फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग विकास विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे वर्ष 2011 से 2026 तक जारी किए गए एससी, एसटी और ओबीसी प्रमाणपत्रों का पुनः सत्यापन करें। यह अवधि पूर्व सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के तीन कार्यकालों से जुड़ी हुई है।

नबन्ना सचिवालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने जिला अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज देकर अवैध तरीके से ओबीसी या अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र हासिल किया है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार, इन 15 वर्षों में राज्य में कुल करीब 1.69 करोड़ पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र जारी किए गए। इनमें लगभग 1 करोड़ एससी प्रमाणपत्र, 21 लाख एसटी प्रमाणपत्र और 48 लाख ओबीसी प्रमाणपत्र शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि सभी 1.69 करोड़ प्रमाणपत्रों की जांच इसलिए की जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से आरक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ न उठा सके। सूत्रों के मुताबिक, पिछली सरकार के दौरान कुछ प्रमाणपत्र जारी करने में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसी के बाद विभाग ने यह बड़ा कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेटों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी गलत व्यक्ति को पैसे या किसी अन्य लाभ के बदले जाति प्रमाणपत्र जारी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

मई 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने वर्ष 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी सभी ओबीसी प्रमाण पत्रों को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया था। अदालत ने कहा था कि 2010 के बाद तैयार की गई ओबीसी सूची कानून के मुताबिक नहीं थी। इसके अलावा, पिछले वर्ष दिसंबर में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने पश्चिम बंगाल की 35 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची से बाहर कर दिया था। ये सभी जातियां मुस्लिम समुदाय से संबंधित थीं। भाजपा लंबे समय से आरोप लगाती रही है कि पिछली ममता सरकार ने ओबीसी सूची में शामिल करने के मानकों में कथित हेरफेर कर खास समुदायों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

PGIMER में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह 2026 का आयोजन

PGIMER में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह 2026 का आयोजन

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से पीएम मोदी की अपील, ‘विकसित भारत’ यात्रा में दें योगदान

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से पीएम मोदी की अपील, ‘विकसित भारत’ यात्रा में दें योगदान

भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी

भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी

इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई

इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नीदरलैंड में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को बताया भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक

नीदरलैंड में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को बताया भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक

मौसम विभाग की चेतावनी: कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग की चेतावनी: कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा

भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई गति: पीएम मोदी की व्यापार, तकनीक और सहयोग पर होगी अहम चर्चा

भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई गति: पीएम मोदी की व्यापार, तकनीक और सहयोग पर होगी अहम चर्चा

ब्रिक्स और भारत : बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत की निर्णायक भूमिका

ब्रिक्स और भारत : बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत की निर्णायक भूमिका

सीबीआई का 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च, साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचेंगे लोग

सीबीआई का 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च, साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचेंगे लोग

वैश्विक संकट के बीच भारत में कम बढ़ीं ईंधन कीमतें, केंद्र ने खुद उठाया आर्थिक बोझ: पीयूष गोयल

वैश्विक संकट के बीच भारत में कम बढ़ीं ईंधन कीमतें, केंद्र ने खुद उठाया आर्थिक बोझ: पीयूष गोयल