राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम राष्ट्रपति भवन में पहले नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस वर्ष, सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार, यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।
1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार विशिष्ट कार्यों को मान्यता देने का प्रयास करता है और कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले तथा व्यापार और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। आज 2026 के पहले नागरिक अलंकरण समारोह में, राष्ट्रपति 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में दिए जाएंगे।