Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

पढ़ाई-लिखाई में एकदम जीरो थे अमिताभ, स्कूल से मारते थे बंक

23 दिसंबर, 2024 12:21 PM

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 16 में बताया है कि वह सिर्फ क्लास ही नहीं, बल्कि स्कूल भी बंक किया करते थे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का ज्ञान-आधारित गेम शो, ‘कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16’, ‘इंडिया चैलेंजर वीक’ के साथ फ़ॉर्मेट में रोमांचक ट्विस्ट लाया है। इस सप्ताह, 10 प्ले-अलॉन्ग प्रतियोगियों में से, फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के टॉप दो प्रतियोगी हॉटसीट पर अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए ‘जल्दी 5 बज़र राउंड’ में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस बज़र चैलेंज का विजेता मनी ट्री पर छठे प्रश्न से शुरुआत करते हुए खेल जारी रखेगा। इंडिया चैलेंजर वीक के लिए इस रोमांचक लाइनअप में पंजाब के जसपाल सिंह शामिल हुए हैं, जो तेज़ दिमाग और तीव्र रिफ्लेक्स वाले साइंस लैब असिस्टेंट हैं।

शो के दौरान, जिज्ञासु जसपाल ने अमिताभ बच्चन से पूछा, “फिल्म मोहब्बतें में आपने प्रिंसिपल की भूमिका निभाई थी, जहां आपने ऐसा किरदार निभाया था जो ‘परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन’ को महत्व देता था। मैं उत्सुक हूं- अगर आप सचमुच प्रिंसिपल होते, तो क्या आप इतने सख्त होते? और, क्या आपने कभी क्लास बंक की थी?” अमिताभ बच्चन ने हंसते हुए जवाब दिया, “आपको यह विचार कहां से आया कि मैं प्रिंसिपल बन सकता हूं? पढ़ाई – लिखाई में एकदम ज़ीरो थे हम… इसलिए मैं कभी प्रिंसिपल नहीं बन सकता। लेकिन हां, मेरे स्कूल में प्रिंसिपल बहुत सख्त थे।

अमिताभ ने आगे कहा कि मैं न केवल क्लास, बल्कि स्कूल से भी बंक करता था! मैं नैनीताल के एक बोर्डिंग स्कूल में था, और हम कैंपस से बाहर नहीं जा सकते थे। लेकिन रात में, जब सब सो जाते थे, तो मैं चुपचाप बाहर निकल जाता। यदि मैं पकड़ा जाता, तो मुझे सज़ा मिलती।” जसपाल आगे कहते हैं, “उस मूवी में, आपके छात्रों ने भी यही किया था, है ना?” अमिताभ बच्चन ने सिर हिलाते हुए कहा, “हां, और जब वे पकड़े गए तो उन्हें भी सज़ा मिली!” इस सप्ताह, कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 में इंडिया चैलेंजर वीक रात 9 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया