Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हाल जानने पहुंचे CM मान, लोगों से की यह अपील

28 सितंबर, 2025 07:26 PM

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा, जो हाल ही में हरियाणा के पिंजौर में सड़क हादसे का शिकार हुए थे, उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। शनिवार को हादसे के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अस्पताल पहुंचे और जवंदा के परिवार से मिलकर उनकी सेहत की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में सीएम मान ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार राजवीर की हालत कल की तुलना में सुधार पर है। सिर में चोट लगने के कारण रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है, लेकिन स्थिति संभल रही है।

सीएम मान ने यह भी कहा कि उन्होंने जवंदा की मां और पत्नी से मुलाकात की है और सरकार की तरफ़ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें और केवल अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन पर ही भरोसा करें।

इसी बीच कई पंजाबी कलाकार भी जवंदा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब राजवीर अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकले थे। अचानक सड़क पर दो आवारा पशु आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजवीर को सिर पर गंभीर चोटें आईं और बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था।

फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उनके चाहने वाले जल्द ही उन्हें फिर से स्टेज पर देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन