Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

पंजाब सरकार टी.बी. मरीजों के इलाज के साथ-साथ हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. बलवीर सिंह

27 सितंबर, 2025 11:00 PM

नवांशहर (मनोरंजन कलिया)  : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने आज यहां टी.बी. मरीजों को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा प्रदान की गई राशन किट बांटते हुए कहा कि पंजाब सरकार मरीजों के गुणवत्तापूर्ण इलाज के साथ-साथ उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।  

स्थानीय जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जरूरतमंद मरीजों को राशन किट वितरित करने के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टी.बी. के खात्मे के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें मुफ्त टेस्ट, दवाइयां और जरूरतमंद मरीजों को किट वितरण शामिल है। उन्होंने कहा कि नवांशहर के सिविल अस्पताल में टी.बी. मरीजों के लिए इलाज की सभी सुविधाएं मुफ्त दी जा रही हैं और मरीज जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थापित सरकारी अस्पतालों से भी दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं।  

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिले में हर महीने 100 से अधिक राशन किट वितरित की जाती हैं, जिनमें दालें, प्रोटीन आधारित खाद्य पदार्थ और आवश्यक राशन शामिल होता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरतमंद मरीज सिविल अस्पताल या अन्य अस्पतालों में रजिस्टर्ड हो जाते हैं, उन्हें मासिक राशन की सुविधा दी जाती है। डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों और डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा टी.बी. मरीजों की भलाई के लिए समय-समय पर आवश्यक मदद की जाती है।  

इस अवसर पर पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के वाइस चेयरमैन ललित मोहन पाठक, एस.डी.एम. अनमज्योत कौर, सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरजीत सिंह, एस.एम.ओ. डॉ. सतविंदर पाल, टी.बी. के डॉक्टर किशन राय के अलावा मरीजों के परिजन भी मौजूद थे।  

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन