Thursday, July 02, 2026
BREAKING
चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

पंजाब

पंजाब विधानसभा में बेअदबी बिल को लेकर CM मान ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें क्या कहा!

15 जुलाई, 2025 05:12 PM

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में आज बेअदबी बिल को लेकर वृहद स्तर पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान विधानसभा में खड़े होकर बेअदबी को “सदियों तक चोट पहुंचाने वाला अपराध” बताया और इसे रोकने के लिए सख्त और स्थायी कानून बनाने की वकालत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “बेअदबी से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता। श्री गुरु ग्रंथ साहिब केवल किताब नहीं, जीवंत स्वरूप हैं। हमारी लिपि गुरमुखी है – गुरु के मुख से निकली हुई। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई होगा जो इस बिल का विरोध करेगा।”

मान ने कहा - मिसाल बने ऐसी सज़ा, ताकि फिर कोई बेअदबी की हिम्मत न करे

मान ने हाल के सालों में हुई घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि “चाहे किसी धार्मिक स्थल में बेअदबी हो या बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुँचाया जाए – ये घटनाएं हर इंसान के दिल को झकझोर देती हैं। अगर बेअदबी करने वालों को मिसाल बनने वाली सज़ा नहीं मिलेगी, तो न कोई डरेगा, न रुकेगा।”

बिल नहीं होगा जल्दबाज़ी में पास – भेजा जाएगा स्टैंडिंग कमेटी को

मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्पीकर से अपील करते हुए कहा कि, “हम यह कानून हड़बड़ी में नहीं बनाना चाहते। इसे स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाए और इस पर 3 से 4 महीने तक आम जनता, धार्मिक संगठनों और विशेषज्ञों से राय ली जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि “यह कानून आने वाली सदियों तक लागू रहेगा, इसलिए इसमें हर तबके की भागीदारी ज़रूरी है।”

विपक्ष भी आया साथ, सभी धार्मिक ग्रंथ लाए जाएंगे कानून के दायरे में

मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्ताव को विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिला। विधानसभा में चर्चा के दौरान यह सहमति बनी कि यह कानून किसी एक धर्म या ग्रंथ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी धार्मिक ग्रंथों को इसके दायरे में लाया जाएगा। मान ने कहा, “पंजाब के हर नागरिक की इसमें भागीदारी होनी चाहिए। यह केवल विधायकों का कानून नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की भावना का कानून होगा।”

जनता से छह महीने तक मांगी जाएगी राय

सीएम मान ने स्पष्ट किया कि सरकार छह महीने तक लोगों से राय लेगी। सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि कानून को मजबूत और सर्वमान्य बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार