Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

पंजाब

पंजाब में GST दर को लेकर अच्छी खबर, वित्त मंत्री ने की अहम घोषणा

02 अक्टूबर, 2025 07:17 PM

राज्य के कराधान विभाग की उल्लेखनीय सफलता को उजागर करते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि राज्य ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) के दौरान कुल 13,971 करोड़ रुपए की जीएसटी प्राप्तियां दर्ज कीं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 11,418 करोड़ रुपए के मुकाबले 22.35% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाती है।

आज यहां जारी प्रेस बयान में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में राज्य ने पिछले वर्ष की तुलना में जीएसटी राजस्व में 2,553 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्ष-दर-वर्ष जीएसटी वृद्धि दर, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में केवल 5% थी, वह वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 22.35% हो गई है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत जीएसटी वृद्धि दर 6% से कहीं अधिक है, जो स्पष्ट रूप से पंजाब के राजस्व जुटाने के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "जीएसटी के अलावा, पंजाब ने अन्य अप्रत्यक्ष कर श्रेणियों में भी उत्साहजनक नतीजे हासिल किए हैं। वैट और सीएसटी के तहत प्राप्तियों में 10% की वृद्धि हुई है, जबकि पंजाब राज्य विकास कर (पीएसडीटी) ने सितंबर 2025 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11% की वृद्धि दर्ज की है।"

हालिया जीएसटी तार्किकीकरण (राशनलाइजेशन) के प्रभाव का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक मज़बूत रहा है। उन्होंने कहा, “जबकि अधिकांश अन्य राज्यों ने सितंबर 2025 में नकारात्मक वृद्धि दर दर्ज की, पंजाब ने लचीलापन दिखाते हुए दो अंकों की वृद्धि दर हासिल की। केवल सितंबर 2025 में ही राज्य ने 2,140.82 करोड़ रुपए की प्राप्ति दर्ज की, जो सितंबर 2024 के 1,943 करोड़ रुपए की तुलना में 197.82 करोड़ रुपए अधिक है और 10% की वृद्धि दर दर्शाता है। यह पिछले वर्ष इसी अवधि के मामूली 5% वृद्धि के मुकाबले बड़ा सुधार है।” टैक्स चोरी को रोकने और राज्य की वित्तीय स्थिति को मज़बूत करने के लिए पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को सफलता का श्रेय देते हुए आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा कि कराधान विभाग ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक कर चोरी के खिलाफ अपने प्रवर्तन अभियानों को और तेज किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 1,162 करदाताओं के बीच हुए 246 करोड़ रुपए के अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को रोका गया। इसके अलावा, फर्जीवाड़ा नेटवर्क के खिलाफ चार बड़ी एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें लुधियाना में 500 करोड़ रुपए और फतेहगढ़ में 550 करोड़ रुपए के घोटाले शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स (एस आई पी यू ) द्वारा सड़कों पर नाकों के जरिए की गई जांच और निरीक्षणों से जुर्माने की वसूली में तेज़ बढ़ोतरी हुई है, जो अप्रैल-सितंबर 2024 के 106.36 करोड़ रुपए से बढ़कर अप्रैल-सितंबर 2025 में 355.72 करोड़ रुपए हो गई। यह 249.36 करोड़ रुपए का इज़ाफा प्रवर्तन-आधारित वसूली में उल्लेखनीय 134% वृद्धि को दर्शाता है।” कराधान विभाग के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए, जिनकी कठोर प्रवर्तन मुहिम और सुधार उपाय इस शानदार प्रदर्शन के लिए अहम रहे, वित्त मंत्री ने कहा कि इसने पंजाब को जीएसटी वृद्धि में अग्रणी राज्यों में स्थापित किया है। उन्होंने कहा, "चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल को देखते हुए यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पंजाब ने मई 2025 में युद्ध जैसी स्थिति, जिसने व्यापार और कारोबार में व्यवधान पैदा किया, निर्यात पर टैरिफ प्रभाव जैसी अतिरिक्त बाधाओं, और कमजोर उपभोक्ता मांग, जिसने अगस्त और सितंबर की छमाही के दौरान खुदरा लेन-देन की गति को घटाया—इन सबका सफलतापूर्वक सामना करते हुए न केवल राजस्व वृद्धि बनाए रखी बल्कि इन प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रिकॉर्ड तोड़ नतीजे भी हासिल किए।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत