Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

पंजाब

पंजाब भर में ईटों के भट्ठे बंद! मंडरा रहा बेरोज़गारी का खतरा, भट्ठा मालिकों ने दी चेतावनी

22 जनवरी, 2026 05:12 PM

लुधियाना : पंजाब में ‘आप’ सरकार द्वारा अब तक माइनिंग पॉलिसी न बनाए जाने के कारण राज्य भर के लगभग आधे ईंट भट्ठे बंद पड़े हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो इससे भट्ठों पर काम कर रहे करीब 5 लाख मजदूरों और उनके लगभग 25–30 लाख पारिवारिक सदस्यों के बेरोजगार होने का खतरा पैदा हो गया है। दरअसल, पंजाब में रोजाना बड़ी संख्या में कांडला पोर्ट से पहुंच रही कोयले की बड़ी खेप में मिक्सिंग का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कोयले में मिक्सिंग और सरकार की नालायकी के कारण पंजाब का भट्ठा उद्योग तबाही की कगार पर पहुंच चुका है। नतीजा पंजाब के सिर पर बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा है। उक्त आरोप पंजाब वैल्फेयर भट्ठा एसोसिएशन द्वारा एक विशेष प्रैस वार्ता के दौरान लगाए गए हैं।

प्रधान इंद्रपाल सिंह वालिया की अगुवाई में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भट्ठा मालिकों केवल कृष्ण गोयल चेयरमैन जिला संगरूर, पवन बांसल प्रधान पटियाला, सुरेंद्र टांगड़ी, सुरेंद्र लेखी, दुनी चंद मित्तल, सुरेंद्र कुमार लीला संगरूर, दविंदर सिंह वालिया, हरिंदर सिंह सिद्धू, योगेश अग्रवाल और वरिंदर गोयल ने कहा कि राज्य में कोई माइनिंग पॉलिसी नहीं होने के कारण पंजाब का भट्टा उद्योग पहले से ही वैंटीलेटर पर है, 2800 में से 1400 अर्थात आधे भट्ठे बंद पड़े हैं। अगर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय रहते भट्ठा उद्योग को बचाने का प्रयास नहीं किया गया इससे न केवल भट्ठों पर काम कर रहे 5 लाख के करीब मजदूर और उनके 25 से 30 लाख पारिवारिक सदस्य बेरोजगार हो जाएंगे बल्कि पंजाब का भट्ठा उद्योग इतिहास के पन्नों में दफन होकर रह जाएगा, जिसकी सीधे जिम्मेदार केंद्र और पंजाब सरकार होगी।

मीडिया कर्मचारियों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कांडला पोर्ट से पंजाब भर के भक्तों पर पहुंचने वाला कोयला में न केवल घटिया क्वालिटी वाला कोयला मिक्स किया जा रहा है बल्कि कोयले से भरी गाड़ी पर पानी की बिछारें मार कर कोयले के वजन को 100 क्विंटल से बढ़ाकर 125 क्विंटल तक करके पंजाबियों और पंजाब के अधिकारों पर खुलेआम डाका मारा जा रहा है। महासचिव सिंगला ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री और डी.जी.पी. पंजाब को मामले की जांच के लिए ई मेल कर उच्चधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की जाएगी ताकि रोजाना होने वाले करोड़ों रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया जा सके और आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला जाए।  प्रधान इंद्रपाल सिंह वालिया और चेयरमैन केवल कृष्ण गोयल द्वारा भट्ठा मालिकों को अपील की है कि वे अपने भट्ठों पर टैस्टिंग मशीन लगाएं जिससे सारी सच्चाई सामने आ सके। कांडला पोर्ट और संबंधित भट्ठे की टैस्ट रिपोर्ट में बड़ा फर्क पाए जाने पर कोयले से भरी गाड़ी को मौके पर सील कर गाड़ी माल भाड़ा भी रोक लिया जाए ताकि भविष्य में किसी भी भट्ठा मालिक के साथ धोखाधड़ी न हो पाए। उन्होंने साफ किया कि अगर सरकार द्वारा भट्ठा मालिकों के साथ हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ जल्द ही लगाम नहीं लगाई जाती है तो पंजाबभर के भट्ठा मालिकों की राज्यस्तरीय मीटिंग बुलाकर बड़ा आंदोलन छेड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल