Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

पंजाब

पंजाब पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, 22 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

14 फ़रवरी, 2026 04:58 PM

फिरोजपुर : पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी के दिशा निर्देशों अनुसार जिला फिरोजपुर में एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार चलाए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत सीआईए स्टाफ जीरा की पुलिस ने इंचार्ज गुरमीत सिंह के नेतृत्व में 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, 2 लाख 5 हजार रुपए की ड्रग मनी, 2 ग्लोक पिस्टल, मैगजीन , 9 एम एम के 2 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह नशा तस्कर हरियाणा नंबर की कार में हेरोइन और हथियार लेकर आ रहे थे।

यह जानकारी देते हुए डीआईजी फिरोजपुर रेंज श्री स्नेहदीप शर्मा ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू की ओर से जिला फिरोजपुर में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और जब सीआईए स्टाफ जीरा की पुलिस इंचार्ज गुरमीत सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि प्रताप सिंह पुत्र सरवन सिंह वासी गांव किलचे (फिरोजपुर ), जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र करनैल सिंह वासी गांव अरनीवाला (जिला फाजिल्का), मलूक सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी गंधू किलचा (जिला फिरोजपुर) और किरण दीप सिंह उर्फ दीप पुत्र सुरजीत सिंह वासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी फिरोजपुर शहर हेरोइन तस्करी का काम करते हैं और पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करते हैं जिन्होंने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन द्वारा हेरोइन की बड़ी खेप मंगवाई है तो सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह , एएसआई अंग्रेज सिंह और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए नामजद चारो नशा तस्करों को हरियाणा नंबर की एक कार में आते हुए काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर 2 किलो 717 ग्राम हे, पिस्टल, मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जब पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्करों से पूछताछ की गई तो तस्कर प्रताप सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने 19 किलो 578 ग्राम और हेरोइन बरामद की। श्री स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि इस नशा तस्करी वाले गिरोह से कुल 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । उन्होंने बताया कि पुलिस के इस ऑपरेशन में बीएसएफ की 99 बटालियन ने फिरोजपुर पुलिस को पूरा सहयोग दिया है।

डीआईजी और एसएसपी फिरोजपुर ने बताया कि तस्कर मलूक सिंह के खिलाफ पहले भी 11 किलो हेरोइन बरामदगी का और 3 अन्य मुकदमे मुकदमा दर्ज है और पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं और इससे पहले यह पाकिस्तान से और कितनी हेरोइन मंगवा चुके हैं और कहां-कहां पर सप्लाई कर चुके हैं ? तथा इस गिरोह के किन बड़े बड़े नशा तस्करों के साथ संबंध है ? इस संबंधी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि फिरोजपुर पुलिस की युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत यह बहुत बड़ी सफलता है।

पाकिस्तानी तस्कर अली डोगरा के संपर्क में थे यह नशा तस्कर :
डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि यह चारों स्मगलर तस्कर पाकिस्तानी तस्कर अली डोगर के संपर्क में थे और प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि इन्होंने ड्रोन द्वारा यह हेरोइन और हथियारों की खेप पाकिस्तान से मंगवाई थी। स्नेहदीप शर्मा और सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि अदालत में पेश करके और पुलिस रिमांड लेकर इन नशा तस्करों से आगे की पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि और भी बड़े नशा तस्कर फिरोजपुर पुलिस के रडार पर हैं और पुलिस द्वारा उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस गिरोह से और भी बरामदगीयां होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई है हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 111 करोड़ पैसे अधिक बताई जाती है

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित