Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

पंजाब के राज्यपाल से मिले गायक गुरदास मान, दिया भरोसा

08 जनवरी, 2026 09:25 PM

मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान ने पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से लोक भवन में मुलाकात की है। इस अवसर पर दोनों द्वारा पंजाब में नशा-सेवन की बढ़ती समस्या पर गहन चर्चा की गई, जो पंजाब के युवाओं पर गंभीर और विनाशकारी प्रभाव डाल रही है। राज्यपाल ने इस चुनौती पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि इस अभिशाप को पंजाब की धरती से जड़ से समाप्त किया जा सके।

गुलाब चंद कटारिया ने गायक गुरदास मान को अवगत कराया कि वह पिछले एक वर्ष से नशे के विरुद्ध निरंतर जन-जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं, खिलाड़ियों, राजनीतिक संगठनों तथा अन्य हितधारकों का सक्रिय सहयोग शामिल है। राज्यपाल ने बताया कि जमीनी स्तर पर आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने व्यापक पदयात्राएं भी की हैं। इनमें गुरदासपुर और अमृतसर जिलों को कवर करने वाली 6 दिवसीय पदयात्रा तथा जालंधर जिले में की गई 2 दिवसीय पदयात्रा शामिल है। जिनका उद्देश्य जनसमर्थन जुटाना और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना रहा है।

नशा-विरोधी जनमत निर्माण में कला, संस्कृति और प्रभावशाली व्यक्तित्वों की सशक्त भूमिका को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने गुरदास मान से आग्रह किया कि वे इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ें और अपनी अपार लोकप्रियता का उपयोग कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस पुनीत उद्देश्य के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता को दोहराते हुए गुरदास मान ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि वे नशा-विरोधी अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ेंगे तथा जागरूकता पदयात्राओं में भी सहभागिता करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और स्वस्थ एवं नशामुक्त पंजाब के निर्माण के लिए वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देंगे। बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई और इस संदेश को और अधिक सुदृढ़ किया गया कि नशा जैसी गंभीर समस्या से प्रभावी रूप से निपटने तथा राज्य के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सामूहिक प्रयास और व्यापक सामाजिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस