Thursday, August 20, 2026
BREAKING
CM सुक्खू का ऐलान, 6 महीने में MRI-CT स्कैन की वेटिंग होगी खत्म; 4 महीने में लगेंगी ऑटोमेटेड लैब हिमाचल की वन संपदा से खुलेगी 22,600 करोड़ की कमाई की राह, सरकार ने ISB से किया करार भाजपा ने 2018 के पुराने वीडियो को नया बताकर किया पोस्ट; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में गांव जल्ला के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर—स्मार्ट पैनल, स्वच्छ शौचालय, वाई-फाई और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध: हरजोत सिंह बैंस पंजाब सरकार राजस्व कानूनगो एसोसिएशन की मांगों के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के नेतृत्व से मजबूत होगा लोकतंत्र और समावेशी विकास: विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं और युवाओं से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 1,785.29 करोड़ रुपये जारी; 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को लाभ: डॉ. बलजीत कौर भगवंत मान सरकार के डिजिटल सुधारों के तहत 'ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट' अब केवल एक क्लिक की दूरी पर : हरपाल सिंह चीमा पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा: मोहिंदर भगत मोहिंदर भगत प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

राष्ट्रीय

नौसेना प्रमुख युवाओं से बोले- आप ‘विकसित भारत' के अभिनेता, निर्देशक और दर्शक होंगे

19 जनवरी, 2026 07:30 PM

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने सोमवार को 'विकसित भारत' के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इस यात्रा में वे इसके "अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और कई बार दर्शक भी" होंगे। यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट की एक सभा को संबोधित करते हुए, त्रिपाठी ने कड़ी मेहनत और लगन के महत्व पर जोर देने के लिए टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर का उदाहरण दिया और साहस के महत्व को समझाने के लिए 1971 के युद्ध में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के शौर्य और बलिदान को याद किया।

नौसेना प्रमुख ने युवाओं से आत्म-अनुशासन और टीम वर्क के मूल्यों को आत्मसात करने का आग्रह किया और जोर देकर कहा कि केवल "व्यक्तिगत उत्कृष्टता" से कोई संगठन या राष्ट्र विकसित नहीं हो सकता। एडमिरल ने कहा, "यदि आप इस टीम भावना और युवा ऊर्जा को एकता और उद्देश्य के साथ जोड़ सकते हैं, तो यह 2047 तक विकसित भारत बनने के हमारे राष्ट्र के लक्ष्य में एक प्रेरक शक्ति बन जाएगी।" उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग की है, इसलिए 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में उन्हें आगे आना होगा।

उस समय तक उनमें से अधिकांश की उम्र 37-40 साल होगी। नौसेना प्रमुख ने कहा, "इसलिए, अगर मैं 'विकसित भारत' के निर्माण को एक फिल्म के निर्माण के समान देखूं तो आप इस यात्रा में इसके अभिनेता, अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक और कई बार इसके दर्शक भी होंगे।" उन्होंने कहा कि आपको व्यक्तिगत लाभों से ऊपर उठना होगा। उन्होंने यह भी कहा, "इसमें मेरा क्या फायदा है?" वाली मानसिकता को अपने शब्दकोश से बाहर कर देना चाहिए। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन