Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

नीला ड्रम कांड: पति की हत्या कर जेल पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, अब बेटी को देखने को लेकर उठा नया सवाल!

04 दिसंबर, 2025 07:44 PM

उत्तर प्रदेश के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान ने अपनी नवजात बेटी को प्रेमी साहिल को दिखाने की इच्छा जताई है। मुस्कान और साहिल दोनों ही अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मेरठ जेल में निरुद्ध हैं। कुछ दिन पहले मुस्कान ने जेल में ही एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम राधा रखा गया है।

मुस्कान की मांग, लेकिन जेल प्रशासन का इंकार
मुस्कान ने जेल प्रशासन से कहा कि वह अपनी बेटी का चेहरा साहिल को दिखाना चाहती है। लेकिन जेल नियमावली के अनुसार, बंदियों की आपस में इस तरह मुलाकात का कोई प्रावधान नहीं है। इसी वजह से जेल प्रशासन ने उसकी मांग मानने से इनकार कर दिया।

माना जा रहा है कि गुरुवार को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुस्कान अपनी बेटी को साथ लेकर अदालत की पेशी में शामिल हो सकती है, जहां साहिल बच्ची को देख सकता है। इस पर अंतिम फैसला अदालत के निर्देश पर निर्भर करेगा। मां और बेटी की लगातार मेडिकल निगरानी जेल के अंदर डॉक्टरों की एक टीम ने मुस्कान और उसकी बच्ची राधा की स्वास्थ्य जांच की है। दोनों स्वस्थ हैं। मुस्कान रोज़ दो-तीन घंटे तक बेटी को धूप में बैठाती है और जेल की महिला बंदी भी बच्ची की देखभाल में मदद कर रही हैं।

क्या है नीला ड्रम कांड?
➤ घटना 3 मार्च 2025 की रात की है।
➤ ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी।
➤ सौरभ को पहले नशीला पदार्थ दिया गया, फिर सीने में चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।
➤ बाद में लाश के टुकड़े किए गए और उसे नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया गया।
➤ 18 मार्च को पुलिस ने केस का खुलासा किया और 19 मार्च से मुस्कान और साहिल जेल में हैं।
➤ हत्या मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में जारी है।

गवाही अंतिम चरण में, जल्द आ सकता है फैसला
सौरभ हत्याकांड में 14 गवाह एवं मुख्य विवेचक की गवाही पूरी हो चुकी है। गुरुवार को दूसरे विवेचक की गवाही होने की संभावना है।
मुख्य गवाहों के बयान पूरे हो जाने के बाद अब केस तेजी से अंतिम चरण में पहुँच रहा है। माना जा रहा है कि अदालत जल्द फैसला सुना सकती है।

मुस्कान को मिल सकती है 6 माह की पैरोल
कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, नवजात बच्चे की देखभाल कर रही महिला बंदी को छह महीने तक की पैरोल मिल सकती है बशर्ते उसके वकील द्वारा याचिका दायर की जाए। मुस्कान की ओर से अभी तक पैरोल के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया है। परिवार का कोई सदस्य भी उससे मिलने नहीं आया है, इसलिए मुस्कान फिलहाल बेटी के साथ ही जेल में रह रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस