Saturday, March 28, 2026
BREAKING
'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

राष्ट्रीय

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के आशीर्वाद से बिहार को 'हीरा' दिया है: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

05 नवंबर, 2025 09:45 PM

नरकटियागंज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए की हवा है। जनता ने एनडीए की सरकार बनाने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने सरकार के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के आशीर्वाद से बिहार को 'हीरा' दिया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज यहां मैं जो उत्साह देख रहा हूं, जो उमंग देख रहा हूं, वह मुझे पूरा संतोष दिला रहा है कि आप लोगों ने एनडीए के प्रत्याशियों को एकतरफा चुनाव जिताने का मन बना लिया है। जब मैं यहां 2010 के चुनाव में आया था तो यहां की जनता ने 9 में से 9 सीटें जिताई थीं। आज जो माहौल देख रहा हूं तो इस बार भी आप लोगों ने 9 में से 9 सीटें जिताने का मन बना लिया है।"

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशियों को जिताने का नहीं है, बल्कि यह चुनाव बिहार को विकास की पटरी पर आगे बढ़ाने का और विकास की गति को स्थिरता देते हुए आगे बढ़ाने का चुनाव है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उजाले का महत्व तब होता है, जब आप अंधकार की त्रासदी को पहचानते हो। लालू जी के राज में 90 के दशक से लेकर 2005 तक ये अंधकारमय बिहार था, ये जंगलराज वाला बिहार था।

जेपी नड्डा ने कहा, "हाईवे (एच), इंटरनेट (आई), रेलवे (आर) और एयरपोर्ट (ए) यह 'हीरा' बिहार की जनता को दिया गया। आज मोदी जी के आशीर्वाद से और नीतीश जी की कड़ी मेहनत के कारण, यह बदला हुआ बिहार है, विकास की लंबी छलांग लगाता हुआ बिहार है। अब यह बिहार लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में पहुंच चुका है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी