Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

नशा तस्कर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े तस्कर को 4.7 किलोग्राम हेरोइन सहित काबू

30 सितंबर, 2025 10:43 PM
चंडीगढ़/पटियाला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के अभियान के तहत सफलता प्राप्त करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पटियाला ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश कुमार, निवासी गांव दालम, बटाला के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार वंश कुमार दुबई-आधारित अमृतपाल सिंह, जो कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी है, के साथ निकटता से काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आपराधिक नेटवर्क की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है ताकि पूरे गठजोड़ को उजागर किया जा सके।

इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एआईजी सीआई पटियाला डॉ. सिमरत कौर ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध वंश कुमार ने तरनतारन से हेरोइन की खेप उठाई है और उसे जालंधर पहुंचाने जा रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई पटियाला की पुलिस टीमों ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई, साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार वंश, अमृतपाल सिंह के निर्देशों पर काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की धारा 302 शामिल हैं। आगे यह भी बताया गया कि स्थानीय अदालत ने अमृतपाल को एक मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

एआईजी ने कहा कि सप्लाई चेन का पता लगाने और जालंधर में खेप प्राप्त करने वालों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में केस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाना, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 54 दिनांक 30 सितम्बर 2025 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन