Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

नवादा में पीएम मोदी की जनसभा को महिलाओं में भारी उत्साह, कहा- ये हमारे लिए गर्व का पल

02 नवंबर, 2025 01:09 PM

नवादा : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी नवादा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी की इस रैली को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। दोपहर 3:30 बजे होने वाली चुनावी सभा को देखने के लिए महिलाएं सुबह 9 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई हैं। कुछ महिलाओं के साथ आईएएनएस ने बातचीत की।

गौरी रानी ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री और अभिभावक नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और हम सभी महिलाएं उनका धन्यवाद करने के लिए यहां एकत्रित हुई हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री मोदी एक साल के भीतर दूसरी बार नवादा आ रहे हैं। उनका आगमन दोपहर 3 बजे होना है, लेकिन हम महिलाएं सुबह 9 बजे से ही यहां बैठी हैं। हमारे लिए यह पल बेहद खास है। नवादा कभी पिछड़ा और अति पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था और आज ये हमारे प्रिय प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से सुशोभित हो रहा है। यह बहुत गर्व की बात है।

एक अन्य महिला ने कहा कि हम लोग बहुत उत्साहित हैं। मैं पीएम मोदी से कहना चाहूंगी कि भारत में रामराज्य स्थापित हो जाए। मैं अपनी उम्र भी पीएम मोदी को देना चाहूंगी।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एक महिला ने कहा कि 3 बजे पीएम मोदी आएंगे, लेकिन हम 10 बजे ही पहुंच गए हैं। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए पीएम मोदी निरंतर काम कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री दो रैलियों को संबोधित करेंगे, पहली आरा में दोपहर 1:30 बजे और दूसरी नवादा में दोपहर 3:30 बजे। उनका शाम लगभग 5 बजे पटना लौटने का कार्यक्रम है।

शाम 5:25 बजे, प्रधानमंत्री राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शाम 5:30 बजे, वह एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पटना में एक भव्य रोड शो में भाग लेंगे। बाद में, शाम लगभग 6:45 बजे, प्रधानमंत्री मोदी पटना शहर स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम