Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

नए साल से ठीक पहले पुतिन का परमाणु दाव: शक्तिशाली ओरेश्निक मिसाइल बेलारूस में की तैनात, यूक्रेन को दिया स्पष्ट संदेश

30 दिसंबर, 2025 08:06 PM

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि उसकी परमाणु सक्षम ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली अब आधिकारिक तौर पर सक्रिय युद्धक सेवा में शामिल हो गई है। यह घोषणा ऐसे समय पर की गई है जब रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता चल रही है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन मिसाइलों को पड़ोसी देश बेलारूस में तैनात किया गया है, जहां इस मौके पर सैनिकों ने एक संक्षिप्त समारोह भी आयोजित किया। हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुल कितनी मिसाइलें तैनात की गई हैं और न ही अन्य तकनीकी विवरण साझा किए गए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर की शुरुआत में ही संकेत दे दिया था कि ओरेश्निक मिसाइल को इसी महीने युद्धक सेवा में शामिल कर लिया जाएगा। शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने चेतावनी दी थी कि यदि यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी रूस की शर्तों को खारिज करते हैं, तो मॉस्को अपनी सैन्य बढ़त को और मजबूत करेगा। यह घटनाक्रम उस वक्त सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति समझौते को लेकर सक्रिय हैं। ट्रंप ने हाल ही में फ्लोरिडा में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात कर दावा किया कि दोनों देश शांति समझौते के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि महीनों से चल रही वार्ता विफल हो सकती है।

शांति वार्ता में अब भी कई अहम मुद्दे अटके हुए हैं, जिनमें सेनाओं की वापसी और रूस के कब्जे वाले ज़ापोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का भविष्य शामिल है। रूस ने ओरेश्निक मिसाइल का पहली बार नवंबर 2024 में यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किया था। तब इस मिसाइल से ड्निप्रो स्थित उस फैक्ट्री को निशाना बनाया गया था, जहां सोवियत काल में मिसाइलें बनाई जाती थीं। मध्यम दूरी की ओरेश्निक मिसाइलें 500 से 5,500 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हैं। ऐसे हथियारों पर सोवियत दौर की एक संधि के तहत प्रतिबंध था, लेकिन 2019 में अमेरिका और रूस दोनों इस संधि से बाहर हो गए थे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर