Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

पंजाब

नए साल पर पंजाबियों को मिला तोहफा! 3 करोड़ लोगों को मिलेगा 10 लाख रुपए का मुफ्त इलाज

02 जनवरी, 2026 07:39 PM

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के 3 करोड़ निवासियों के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सेकेंडरी और टर्शरी केयर के इलाज के दौरान किसी भी पंजाबी को अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह योजना ‘सरबत दा भला’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें न तो धर्म के आधार पर कोई भेदभाव है और न ही कोई आर्थिक या सामाजिक पात्रता की शर्त। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब का हर वह निवासी, जिसके पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड है, इस योजना का लाभ लेने का पात्र होगा। इस योजना के तहत राज्य के करीब 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इसे अपनी तरह की दुनिया की पहली यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम बताया, जिसमें राज्य की 100 प्रतिशत आबादी को कवर किया जा रहा है। डॉ. बलबीर सिंह ने जानकारी दी कि इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसमें पब्लिक सेक्टर की बीमा कंपनियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में यह मॉडल सफलतापूर्वक लागू है और पंजाब सरकार ने उसी अनुभव से प्रेरणा ली है। उनके अनुसार 15 तारीख को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

योजना के लॉन्च के बाद राज्य भर में 9,000 से अधिक सरकारी सेवा केंद्रों और गांवों में विशेष कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। एक बार पंजीकरण के बाद कार्ड बनने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन से चार महीनों में पंजाब के हर नागरिक के पास 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कार्ड हो। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अचानक बीमारी, दिल का दौरा, स्ट्रोक या दुर्घटनाओं के कारण कई परिवार आर्थिक रूप से तबाह हो जाते हैं, घर-जमीन बेचने और कर्ज लेने को मजबूर हो जाते हैं। यह योजना पंजाबियों को ऐसी सभी परेशानियों से राहत देगी। उन्होंने आम आदमी क्लीनिकों की सफलता का भी उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक 4 करोड़ 59 लाख से अधिक लोग इन क्लीनिकों से इलाज और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठा चुके हैं। समय पर इलाज और दवाइयां मिलने से भविष्य में कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों में कमी आने की उम्मीद है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना पंजाब सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है, जो आने वाले वर्षों में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर ही बदल देगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल