Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

नई नहीं है अमरीका-वेनेजुएला की तनातनी, ढाई दशक से है रिश्तों में खटास

03 जनवरी, 2026 09:28 PM

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि उनकी सेना वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठाकर अमरीका ले आई है तो यह महज फौरी तौर पर लिया गया फैसला भर नहीं है। इसकी जड़ में इन दोनों देशों के रिश्तों में ढाई दशक से चली आ रही कड़वाहट और वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका के प्रभुत्व कायम करने की लालसा है। दरअसल अमरीका और वेनेजुएला के बीच अविश्वास और तनाव की जड़ें तब से है, जब 1999 में वहां वामपंथी राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने सत्ता संभाली। वहीं यह भी एक तथ्य है कि वेनेजुएला को सबसे पहले स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता भी अमरीका ने ही 1835 में दी थी। यहां वेनेजुएला और अमरीका के बीच बिगड़ते रिश्तों की टाइमलाइन दी गयी है कि और कैसे इस दक्षिण अमेरिकी देश और अमरीका के रवैये ने इस स्थिति को जन्म दिया है।

• 1999 : ह्यूगो शावेज ने सत्ता में आने के बाद ‘बोलिवेरियन क्रांति’ शुरू की और अमेरिका को ‘साम्राज्यवादी’ बताया।
• 2002 : वेनेजुएला ने अमेरिका पर शावेज के खिलाफ विफल सैन्य तख्तापलट का समर्थन करने का आरोप लगाया।
• 2007 : शावेज ने तेल क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे अमेरिकी कंपनियों को भारी नुकसान हुआ।
• 2013: मादुरो के राष्ट्रपति बनने के बाद आर्थिक बदहाली और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों में अमेरिका ने वेनेजुएला पर कई प्रतिबंध लगाये।
• 2019 : अमरीका ने मादुरो के पुनर्चुनाव को अवैध घोषित कर विपक्षी नेता जुआन गुआइडो को ‘अंतरिम राष्ट्रपति’ के रूप में मान्यता दी।
• 2025: अमरीका ने नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के नाम पर कैरिबियन क्षेत्र में भारी सैन्य तैनाती की।
• 2025 : अमरीकी विदेश विभाग ने 2019 में मादुरो पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 135 करोड़ रुपए) का इनाम रखा था, इनाम की राशि अगस्त 2025 में बढ़ाकर 50 मिलियन डॉलर (करीब 450 करोड़ रुपए) कर दी थी।
• 2026 : अमरीकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में रणनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले किए।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर