Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मनोरंजन

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

23 मार्च, 2026 05:26 PM

मुंबई : रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कहर मचा रही है। फिल्म के किरदार तो फैंस का दिल जीत ही रहे हैं, लेकिन साथ ही कर्मिशयली भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म ने चार दिनों में 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो 'जवान', 'पठान', और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों के कलेक्शन से कई अधिक है।

कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' का आधिकारिक कलेक्शन आदित्य धर की कंपनी बी62 स्टूडियो की तरफ से ही शेयर किया गया है। बी62 स्टूडियो के द्वारा पेश किए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन प्रेड- प्रीव्यू को मिलाकर 145 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि दूसरे दिन 83 करोड़, तीसरे दिन 117 करोड़ और चौथे दिन 121 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 466 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अगर ओवरसीज आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन किया है।

फिल्म ने विदेशी बाजार में 211 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो मात्र 4 दिन में फिल्म ने कुल 761 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने मात्र 4 दिनों में ही बाहुबली की कुल कमाई का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैकनिल्क के मुताबिक बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 650 करोड़ रुपए की थी। यह कलेक्शन फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन को मिलाकर बताया गया था लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' ने मात्र 4 दिन में बाहुबली के आंकड़ों को ध्वस्त कर दिया।

अगर फिल्म की रफ्तार ऐसे ही आगे बढ़ती रहती तो जल्द ही फिल्म अल्लू-अर्जुन की 'पुष्पा' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
बता दें कि फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज से पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड- प्रीव्यू भी रखा गया। फिल्म की अवधि लंबी होने के बाद भी दर्शक फिल्म पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर सिंह के अभिनय की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है क्योंकि फिल्म के पहले भाग की तुलना में अभिनेता के किरदार का दूसरे पार्ट में जलवा देखने को मिल रहा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक