Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

11 अप्रैल, 2026 07:50 PM

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। इसी बीच अभिनेता को आरएसएस के हेड क्वार्टर में देखा गया। इस दौरान रणवीर सिंह सिंपल व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखे। रणवीर सिंह हाल ही में नागपुर में आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार गोलवलकर स्मृति स्थल व स्मारक स्थल पहुंचे और फिर मोहन भागवत से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात का यह सिलसिला 4 घंटे तक चला। अभिनेता शाम 4 बजे नागपुर में आरएसएस के हेडक्वार्टर पहुंचे थे और करीब 8 बजे वहां से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। हालांकि दोनों के बीच किन विषयों को लेकर बातचीत हुई, यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुलाकात में 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता और संघ के प्रभावी कामकाज को लेकर विस्तार में बातचीत हुई है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता के नागपुर जाने और मोहन भागवत से मिलने की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले अभिनेता संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखे गए कार्यक्रम का भी हिस्सा बने थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी कर संघ को 100 साल पूरे होने की बधाई दी थी। रणवीर सिंह संघ के कार्य और कार्य करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं।

अभिनेता की 'धुरंधर: द रिवेंज' की वजह से हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग और एक्शन दोनों की भर-भर कर तारीफ हो रही है। फिल्म का हर किरदार शानदार रहा। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अभिनेता की यह पहली सुपरहिट फिल्म रही है, जिससे 1671 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। अभी तक यह रिकॉर्ड बाहुबली-2 और पुष्पा-2 जैसी फिल्मों के नाम रहा है, लेकिन फिल्म इनका रिकॉर्ड तोड़ने के भी बहुत करीब है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो