Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

'धुरंधर' को मिल रहे रिस्पॉन्स से गदगद हुए विक्रम भांबरी, बोले- "यह तो बस शुरुआत है"

17 मार्च, 2026 12:03 PM

मुंबई : अभिनेता विक्रम भांबरी इन दिनों फिल्म धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेता ने आईएएनएस के साथ फिल्म के शानदार रिस्पॉन्स और फिल्म में अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने पर खास बातचीत की। विक्रम भांबरी ने धुरंधर को मिल रहे रिस्पॉन्स पर कहा, "रिस्पॉन्स सचमुच जबरदस्त रहा है। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि दर्शकों ने जो पहले देखा, वह बस शुरुआत थी। अब वे देखेंगे कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और हर किरदार कैसे उभरकर सामने आता है। हर लिहाज से यह अनुभव दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है।" इसके विक्रम ने फिल्म धुरंधर मिलने पर बात की। उन्होंने कहा, "भगवान की कृपा और आसपास के लोगों के प्यार से यह मेरी जिंदगी का अहम मोड़ बन गया।

'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म में मेरे लिए काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण था। लोग देखते थे कि मैं खुद को कैसे पेश करता हूं, दूसरों से कैसे बात करता हूं और कितना प्रोफेशनल हूं। एक्टिंग के साथ-साथ बर्ताव और अनुशासन भी बहुत जरूरी है। यह माहौल सबके लिए अच्छा बनाता है।"

विक्रम ने बताया कि हमें ये भी सोचना पड़ता है कि निर्देशक हमारे बारे में कैसे सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक मुश्किल यह भी थी कि डायरेक्टर किरदार को कैसे देखते हैं। कई बार मुझे लगता था कि सीन को अलग तरीके से किया जा सकता है, लेकिन डायरेक्टर का नजरिया अलग होता है। उन्होंने कई बार इस पर बात भी की है, लेकिन आदित्य सर के साथ काम करने की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह हमेशा कलाकारों को कुछ नया आजमाने की पूरी आजादी देते थे। अगर उन्हें लगता था कि कोई कलाकार सीन में कुछ नयापन ला सकता है, तो वह उन्हें कोई दूसरा तरीका आजमाने के लिए बढ़ावा देते थे। इसी खुलेपन की वजह से यह अनुभव मुश्किल होने के साथ-साथ काफी मजेदार भी रहा।"

'धुरंधर' की सफलता के बाद सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग जारी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद