Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज, दुश्मन को तबाह करते नजर आए रणवीर सिंह

18 मार्च, 2026 05:36 PM

मुंबई : आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। 'मैं और तू' एक ऐसा गाना है, जो लोगों के दिल को छू लेगा। 'जानेमन, जानेमन, तू जाएगा कहां, तू है नूर-ए-नजर मेरी, दिल मेरा तुझपे फिदा' जैसे बोल इस गाने को खास बनाते हैं। इसे जैस्मीन सैंडलस, रिबेल और शाश्वत सचदेव ने अपनी दमदार आवाज में पिरोया है। वीडियो में रणवीर सिंह तबाही बनकर आते नजर आ रहे हैं। वह हथियारों और धमाकों से दुश्मन को खाक में मिलाते दिख रहे हैं। गाने में संगीत भी शाश्वत ने दिया है, जबकि इसे जैस्मिन और रिबेल ने मिलकर लिखा है। आवाज और संगीत का मेल सीधे दिल तक पहुंचता है।

बता दें, हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आरी आरी' रिलीज किया गया था, जो कि बॉम्बे रॉकर्स के हिट गाने का रीमेक था।
गाने के रिलीज होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अगर फिल्म की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जिनका किरदार पहले पार्ट में ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है।
इस बार उनका किरदार ज्यादा दमदार और गहराई से भरा हुआ नजर आने वाला है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माता आदित्य के अलावा लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं।
'धुरंधर 2' की खास बात यह है कि इसमें एक्शन, इमोशन और ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद