Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

धर्म, जाति, पंथ के आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा नहीं करता राजग: राजनाथ सिंह

09 नवंबर, 2025 07:56 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कभी भी धर्म, जाति, पंथ के आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा नहीं करता। बिहार के औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने यह बात कही। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “हाल में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस'। यह राजनीति का सरासर पतन है। राजग कभी धर्म, जाति या संप्रदाय के आधार पर समाज में विभाजन नहीं करता।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग अपने सभी वादे पूरे करते हैं और राजनीति में गलत आचरण पर कभी मौन दर्शक नहीं बने रहते। सिंह ने कहा, “हम अपने वादे हमेशा पूरे करते हैं। हम राजनीति में कभी गलत काम नहीं करते और अगर कोई गलत चीज होती है, तो हम चुप नहीं रहते। नेता वही है जो अपने कहे को निभाए।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह तय करना होगा कि वे ‘जंगलराज' चाहते हैं या ‘विकसित बिहार'। सिंह ने कहा, “राजग शासन में बिहार में आधारभूत ढांचे का बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। राज्य में सड़कों, पुलों और अन्य विकास कार्यों से सकारात्मक बदलाव साफ दिखता है।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर अब तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, “जब (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी ने सत्ता संभाली तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। अब अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे स्थान पर आने वाला है।” राजनाथ सिंह ने कहा कि राजग अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा, “जल्द ही बिहार में एक डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी, जिससे राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।”

राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि तेजस्वी ने गणित सीखी है या नहीं। वह हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा करते हैं। यह एक साफ झूठ है। धन आएगा कहां से?” रक्षा मंत्री ने कहा वे दिन अब लद गए जब लोग कहा करते थे, “जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लालू।” उन्होंने कहा, “अब हालात बदल चुके हैं। स्वादिष्ट समोसा सिर्फ आलू से नहीं बनता, उसी तरह बिहार का विकास भी सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार से नहीं हो सकता। स्वादिष्ट समोसा (अच्छा शासन) केवल राजग ही दे सकता है।”

सिंह ने कहा राजद और कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। सभा के अंत में उन्होंने ने कहा कि केंद्र और राज्य में राजग की सरकारें जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी और ‘विकसित बिहार' के सपने को साकार करेंगी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम